अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश द्वारा अधिकारी कर्मचारियों की मांगों को लेकर 28 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों की महंगाई भत्ता, वेतन वृद्धि, पदोन्नति, पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर 28 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी मध्यप्रदेश शासन को दी गई है।
28 सितम्बर को SDM, 8 अक्टूबर को कलेक्टर को ज्ञापन देंगे संयुक्त मोर्चा अधिकारी कर्मचारी संगठन
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की मांगों पर अमल नहीं किये जाने पर 4 चरण में नए सिरे से आंदोलन करने का ऐलान किया गया है। मोर्चा ने तय किया है कि मांगों का निराकरण नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध आन्दोलन का निर्णय होगा।
28 सितम्बर दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को मांगों से संबोधित सम्बंधित ज्ञापन सभी तहसीलो में अनुविभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक को भी दिया जावेगा। इसके बाद 8 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन सभी कलेक्टर को दिया जायेगा।
फिर 22 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को प्रदेश व्यापी एक दिवसीय धरना आन्दोलन राजधानी भोपाल में आयोजित कर मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन दिया जायेगा। इसके बाद 28 अक्टूबर एवं 29 अक्टूबर को प्रदेश के सभी कार्यालयों, सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.