Mp Board Update 2024 भोपाल । मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने वर्ष 2023-24 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को विभिन्न तरह की जानकारी में संशोधन के लिए फीस तय कर दी है। इसके साथ ही 15 अप्रैल तक विद्यार्थी इनमें संशोधन कर सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग कक्षा के विद्यार्थियों को सुविधा दी गई है।
Table of Contents Mp Board Update 2024
कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए: Mp Board Update 2024
- नामांकित छात्र के विषय, माध्यम, छात्र/माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, जन्म तारीख और फोटो में संशोधन की सुविधा दी गई है।
- इसके लिए 500 रुपए फीस देनी होगी।
- जो छात्र नामांकित नहीं हुए हैं, उन्हें निर्धारित फीस और लेट फीस 500 रुपए के साथ नामांकन करने की सुविधा रहेगी।
- अन्य राज्य और बोर्ड के छात्रों का निर्धारित शुल्क और विलंब शुल्क 500 रुपए के साथ नामांकन की सुविधा दी गई है।
कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए: Mp Board Update 2024
- 11वीं के छात्र-छात्राएं विषय/संकाय/माध्यम में संशोधन 500 रुपए फीस चुकाकर कर सकेंगे।
- 10वीं में पास और 11वीं में फेल छात्रों का प्रवेश सूची में नाम जोड़ने की सुविधा रहेगी।
इन दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए:Mp Board Update 2024
- त्रैमासिक, छमाही आदि के अंकों की प्रविष्टि और उसमें प्रविष्टि में संशोधन भी 15 अप्रैल तक होगा।
फीस जमा करने की प्रक्रिया: Mp Board Update 2024
- छात्र ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं।
- ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए छात्रों को https://mpbse.mponline.gov.in/?tab=1 पर जाना होगा।
- ऑफलाइन फीस जमा करने के लिए छात्रों को अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर चालान जमा करना होगा।
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥 |
|
---|---|
🔥 Whatsapp Group Join Now | WhatsApp Group Whatsapp Community WhatsApp Channel |
🔥 Facebook Page Digital Education Portal | |
🔥 Facebook Page Sarkari Naukary | |
🔥 Facebook Group Digital Education Portal | |
Telegram Channel Digital Education Portal | |
Telegram Group Digital Education Portal | |
Google News | |
Follow us on Twitter |
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.