educationEducational NewsEmployeeM Shiksha MitraMp newsOrder & Circular

NAS राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021, NAS क्या है? कौन सी कक्षाओं के लिए होगा, LO मैपिंग क्या है? मॉक टेस्ट कितने होंगे? परिभाषा मूल्यांकन एवं संपूर्ण जानकारी

नमस्कार साथियों, डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा आपके लिए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे क्या होता है ? किन कक्षाओं के लिए आयोजित होता है? Lo मैपिंग क्या होती है ? मॉक टेस्ट कितने होंगे? और मॉक टेस्ट देने के बाद उनकी एंट्री कहां करनी है ? सहित संपूर्ण जानकारी इस लेख में दी जा रही है। कृपया इस लेख को अधिक से अधिक शिक्षक साथियों के साथ शेयर अवश्य करें।

प्र.1 NAS क्या है ?

उत्तर:- NAS योग्यता आधारित राष्ट्रीय स्तर का सैंपल आधारित मूल्यांकन है जो छात्रों की सीखने की उपलब्धि के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिये आयोजित किया जाता है।

प्र.2 NAS का पूरा नाम क्या है?

उत्तर:- National achievement survey. अर्थात राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण

प्र.3 NAS-2021 कौन सी तारीख को आयोजित होगा?

उत्तर:- 12 नवम्बर 2021 को।

प्र. 4 NAS किन कक्षाओं के लिये आयोजित किया जाता है?

उत्तर:- कक्षा 3, 5, 8 व 10 के लिए ।

प्र. 5 NAS किन विषयों का मूल्यांकन करता है?

उत्तर:- कक्षा 3 व 5 :- हिन्दी, गणित, पर्यावरण कक्षा 8 : – हिन्दी, गणित, विज्ञान, सा. विज्ञान। कक्षा10ः- हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सा. विज्ञान

प्र.6 NAS के प्रश्नों की प्रकृति कैसी है?

उतर:- इन प्रश्नों की प्रकृति उच्चस्तरीय क्षमताओं जैसे विश्लेषण, तार्किक चिंतन और अवधारणात्मक स्पष्टता को जांचने वाली है।

Join whatsapp for latest update

प्र.7 NAS सर्वप्रथम ब आयोजित किया गया?

उत्तर:- वर्ष 2014 में।

प्र. 8 NAS की आवृत्ति क्या है?

उत्तर:- प्रति 3 वर्ष मे 1 बार।

Join telegram

प्र. 9 NAS सर्वे मे म.प्र. का स्थान कितना है?

उत्तर:- वर्ष 2014 में 24 वां तथा वर्ष 2017 मे 17 वां।

प्र.10 NAS-2017 में म.प्र का प्रथम जिला कौन सा है ?

उत्तर:- नरसिंहपुर 68.4 स्कोर।

प्र.11 NAS-2017 मे म.प्र. का अंतिम जिला कौन सा है ?

उत्तर:- पन्ना 43.4 स्कोर।

प्र.12 NAS साप्ताहिक टेस्ट में प्रति विषय कितने प्रश्न हैं?

उत्तर :- प्रति विषय 10-10 प्रश्न।

प्र.13 NAS-2021 की तैयारी हेतु कितने मॉक टेस्ट होंगें?

उत्तर:- 3 मॉक टेस्ट

प्र.14 मॉक टेस्ट के परिणामों का क्या करना है ?

उत्तर:- शिक्षकों द्वारा m- शिक्षा मित्र एप्प द्वारा प्रविष्टि ।

प्र.15 LO Mapping क्या है?

उत्तर:- LO (Learning outcomes) mapping. अर्थात सीखने के प्रतिफल और पाठ्यपुस्तक संकेतक की मैपिंग। कौन सा LO पाठ्यपुस्तक के किस पाठ और कौन से पेज नम्बर पर अंकित है।


Discover more from Digital Education Portal

Subscribe to get the latest posts to your email.

Show More

आपके सुझाव हमारे लिए महत्त्वपूर्ण हैं ! इस पोस्ट पर कृपया अपने सुझाव/फीडबैक देकर हमे अनुग्रहित करने का कष्ट करे !

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

Discover more from Digital Education Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Please Close Ad Blocker

हमारी साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें लगता है कि आप विज्ञापन रोकने वाला सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं. कृपया इसे बंद करें|