Notice: Undefined index: HTTP_ACCEPT_LANGUAGE in /home/educationportal.org.in/public_html/index.php on line 4

Notice: Undefined index: HTTP_ACCEPT_LANGUAGE in /home/educationportal.org.in/public_html/wp-blog-header.php on line 4
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: ग्रुप डी की परीक्षा का एडमिट कार्ड कब आएगा?
vacancy

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: ग्रुप डी की परीक्षा का एडमिट कार्ड कब आएगा?

Rrb group d2

RRB Group D Admit Card 2021 LIVE Updates: इंडियन रेलवे में भर्ती के लिए आरआरबी की तरफ से 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसी दौरान आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। लेकिन अब तक ये परीक्षा नहीं हो सकी है।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए 2 करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। अब कैंडिडेट्स को अपने एग्जाम का इंतजार है। एग्जाम की तारीख आने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

एग्जाम का शेड्यूल जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि किन कैंडिडेट्स का एग्जाम कब होना है। ऐसी उम्मीद है कि एग्जाम का शेड्यूल जारी होने के बाद आरआरबी एनटीपीसी की तरह ही एग्जाम की तारीख से 4 दिन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। 

UPSC: दूसरे प्रयास में 83वीं रैंक प्राप्त करने वाले अमोल सिविल सेवा परीक्षा के लिए देते हैं यह महत्वपूर्ण सलाह

इस लाइव ब्लॉग को बंद कर दिया गया है। RRB ग्रुप डी की परीक्षा से जुड़े अपडेट्स पाने के लिए जनसत्ता के नये लाइव ब्लॉग को यहां क्लिक करके पढ़ें।

Join whatsapp for latest update

Live Updates


10:29 (IST) 24 Nov 2021

Join telegram

RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।


10:03 (IST) 24 Nov 2021

RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।


9:33 (IST) 24 Nov 2021

दक्षिण पूर्वी रेलवे भर्ती 2021

दक्षिण पूर्वी रेलवे में विभिन्न विभागों में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in 14 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1785 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, खड़कपुर वर्कशॉप के 360 पद, ट्रैक मशीन वर्कशॉप के 120 पद, इंजीनियरिंग वर्कशॉप के 100 पद और सिगनल एंड टेलीकॉम वर्कशॉप के 87 पद सहित अन्य कई पद शामिल हैं।


9:00 (IST) 24 Nov 2021

दक्षिण रेलवे भर्ती 2021

दक्षिण रेलवे में भी स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में 30 नवंबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और जम्मू कश्मीर सहित अन्य कुछ जगहों के निवासी 15 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।


8:31 (IST) 24 Nov 2021

पूर्वी रेलवे भर्ती 2021

पूर्वी रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrcer.com पर 11 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2021 से शुरु की गई थी।


8:01 (IST) 24 Nov 2021

उत्तर मध्य रेलवे भर्ती 2021

उत्तर मध्य रेलवे (NCR), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 1664 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार RRC NCR Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर 1 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


7:42 (IST) 24 Nov 2021

RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।


7:02 (IST) 24 Nov 2021

RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।


6:31 (IST) 24 Nov 2021

RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।


6:04 (IST) 24 Nov 2021

RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .

Team Digital Education Portal

शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें

Follow Us on Telegram
@digitaleducationportal
@govtnaukary

Follow Us on Facebook
@digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia

Follow Us on Whatsapp
@DigiEduPortal
@govtjobalert

Show More

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Digital Education Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Please Close Ad Blocker

हमारी साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें लगता है कि आप विज्ञापन रोकने वाला सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं. कृपया इसे बंद करें|