MP Patwari Hindi Questions Set 5: मध्य प्रदेश पटवारी परीक्षा में पूछे जाने वाले “हिंदी” के महत्वपूर्ण संभावित प्रश्न – Digital Education Portal
Madhya Pradesh Patwari Bharti Exam 2023 के लिए जो आवेदक दिन रात मेहनत कर रहे है। वे इस सीरीज में दिए गए प्रश्नो के द्वारा अपनी तैयारी का अवलोकन भी कर सकते है। निचे दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न के द्वारा आवेदक परीक्षा के कुछ दिन पहले छटपट अपना रिविज़न कर सकते है। इस पोस्ट “MP Patwari Hindi Questions set 5” में कुल 20 प्रश्न है।
MP Patwari Hindi Questions set 5
प्रश्न क्रमांक 1: निम्नलिखित में से कौन सा शब्दालंकार नहीं है?
(अ) अनुप्रास
(ब) उपमा
(स) श्लेष
(द) यमक
उत्तर: (ब) उपमा
प्रश्न क्रमांक 2: “कन्धा“‘ शब्द का तत्सम क्या होगा ?
(अ) इस्कंध
(ब) स्कन्ध
(स) कक्षु
(द) कन्धु
उत्तर: (ब) स्कन्ध
प्रश्न क्रमांक 3: “केला” तत्सम शब्द क्या है?
(अ) फल
(ब) कदल
(स) कदली
(द) मेवा
उत्तर: (स) कदली
प्रश्न क्रमांक 4: “उलूक” का तदभव शब्द क्या है?
(अ) उलक
(ब) ओलक
(स) रात्रिपथ
(द) उल्लू
उत्तर : (द) उल्लू
प्रश्न क्रमांक 5: “अष्ट” का तदभव शब्द क्या है?
(अ) अष्ठ
(ब) अष्टम
(स) अठिम
(द) आठ
उत्तर: (द) आठ
प्रश्न क्रमांक 6: हरिगीतिका छंद में कितनी मात्राएँ होती है?
(अ)16
(ब) 24
(स) 28
(द) 32
उत्तर: (स) 28
प्रश्न क्रमांक 7: निम्न में से कौन सा शब्द ‘कमल ‘ का पर्यायवाची है?
(अ) जलद
(ब) नीरज
(स) अम्बुद
(द) वारिद
उत्तर: (ब) नीरज
प्रश्न क्रमांक 8: “पंकज” शब्द किस प्रकार का है?
(अ) रूढ़
(ब) योगिक
(स) योगरूढ़
(द) व्यंजक
उत्तर: (स) योगरूढ़
प्रश्न क्रमांक 9 : “क्ष” वर्ण निम्न लिखित में से किसके योग से बना है?
(अ) क् + ष
(ब) क + च
(स) क + छ
(द) क + श
उत्तर : (अ) क् + ष
प्रश्न क्रमांक 10: निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिये ?
(अ) प्राक्कथन
(ब) प्रक्कथन
(स) प्राकथन
(द) प्रकाथन
उत्तर : (अ) प्राक्कथन
MP Patwari Hindi Questions set 5
प्रश्न क्रमांक 11 : निम्नलिखित में से “सप्तर्षि” का सही संधि विच्छेद है ?
(अ) सप्तर + ऋषि
(ब) सप्त + रिषि
(स) सप्त + ऋषि
(द) इनमे से कोई नहीं
उत्तर : (स) सप्त + ऋषि
प्रश्न क्रमांक 12 : निम्नलिखित में से “निर्जन” शब्द में प्रयुक्त संधि का नाम है?
(अ) स्वर संधि
(ब) व्यंजन संधि
(स) विसर्ग संधि
(द) इनमे से कोई नहीं
उत्तर: (स) विसर्ग संधि
प्रश्न क्रमांक 13 : निम्नलिखित में से “उच्चारण” शब्द में कौन सी संधि प्रयुक्त है?
(अ) व्यंजन संधि
(ब) स्वर संधि
(स) विसर्ग संधि
(द ) इनमे से कोई नहीं
उत्तर: (अ) व्यंजन संधि
प्रश्न क्रमांक 14: निम्नलिखित में से “बहाव” शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय कौन सा है?
(अ) बह
(ब) आव
(स) वि
(द) हाव
उत्तर: (ब) आव
प्रश्न क्रमांक 15 : निम्नलिखित में से “परमेश्वर” में कौन सा समास है ?
(अ ) द्विगु
(ब ) कर्मधारय
(स ) द्व्न्द
(द) बहुब्रीहि
उत्तर: (ब ) कर्मधारय
प्रश्न क्रमांक 16: निम्नलिखित में से “विभावरी” किस प्रकार का शब्द है?
(अ) तत्सम
(ब ) तदभव
(स ) देशज
(द) संकर
उत्तर: (अ) तत्सम
प्रश्न क्रमांक 17: निम्नलिखित में से “विभावरी” किस प्रकार का शब्द है?
(अ) तत्सम
(ब ) तदभव
(स ) देशज
(द) संकर
उत्तर: (अ) तत्सम
प्रश्न क्रमांक 18: निम्नलिखित में से “के लिए” किस कारक का चिन्ह है?
(अ) कर्म
(ब ) सम्प्रदान
(स ) सम्बन्ध
(द) अपादान
उत्तर: (ब ) सम्प्रदान
प्रश्न क्रमांक 19: निम्नलिखित में से “अविकारी” शब्द है?
(अ) संज्ञा
(ब ) सर्वनाम
(स ) विशेषण
(द) अव्यय
उत्तर: (द) अव्यय
प्रश्न क्रमांक 20: निम्नलिखित में से “किरण” का पर्यायवाची शब्द क्या है?
(अ) प्रभा
(ब ) रवि
(स ) हिमांशु
(द) दिनकर
उत्तर: (अ) प्रभा
यदि ऊपर दिए गए किसी प्रश्न का उत्तर आपको गलत लग रहा हो तो निचे कमैंट्स में बताये उससे सबंधित जानकारी को वेरीफाई करके उत्तर को सही किया जायेगा।
हम उम्मीद करते है कि आपको यह प्रश्न अच्छे लेवल के लगे होंगे। यदि आगे भी आप चाहते है इससे बेहतर और ज्यादा प्रश्न शेयर किये जाये तो निचे कमैंट्स बॉक्स में अपने सुझाव जरूर दें। आपके द्वारा दिया गया फीडबैक हमें अपने काम को बेहतर बनाने के लिए मोटीवेट करेगा।
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥 |
|
🔥 Whatsapp Group Join Now | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
🔥 Google News | Click Here |
🔥 Telegram Channel | Click Here |
🔥 Telegram Channel Sarkari Yojana | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा
Team Digital Education Portal
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.