![दिवंगत कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति , स्वत्व एवं पेंशन का शीघ्र करें निराकरण - कौशल विकास संचालनालय ने जारी किए निर्देश 4 Capture2021 05 0600. 20. 25](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2021/05/Capture2021-05-0600.20.25.jpg?fit=1920%2C1080&ssl=1)
मध्य प्रदेश कौशल विकास संचालनालय भोपाल द्वारा विभाग के कोरोना के दौरान दिवंगत कर्मचारियों अधिकारियों के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए तत्काल उनके परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने, पेंशन प्रकरण एवं लंबित देयक तथा स्वत्व के भुगतान के निर्देश दिए हैं।
संचालक कौशल विकास संचालनालय ने जारी किया पत्र
मध्य प्रदेश कौशल विकास संचालनालय भोपाल के संचालक श्री जितेंद्र सिंह द्वारा सभी संयुक्त संचालक को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि विभाग के दिवंगत कर्मचारी अधिकारियों के स्वत्व के भुगतान के साथ ही उनके लंबे तथा अनुकंपा नियुक्ति एवं पेंशन प्रकरण तत्काल बनाकर कार्रवाई करें। कौशल विकास संचालनालय विभाग के मृतक साथियों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। इस संबंध में जारी पत्र में आवश्यक मार्गदर्शन के लिए संचालनालय में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के नंबर भी दिए गए हैं। संचालक कौशल विकास संचालनालय द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर आप संचालनालय के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
कौशल विकास संचालनालय द्वारा जारी निर्देश देखें
![दिवंगत कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति , स्वत्व एवं पेंशन का शीघ्र करें निराकरण - कौशल विकास संचालनालय ने जारी किए निर्देश 5 Img 20210430 0849194199398721760057802](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2021/04/img_20210430_0849194199398721760057802.jpg?resize=989%2C1476&ssl=1)
![दिवंगत कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति , स्वत्व एवं पेंशन का शीघ्र करें निराकरण - कौशल विकास संचालनालय ने जारी किए निर्देश 6 Img 20210430 0849323987884723122347768](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2021/04/img_20210430_0849323987884723122347768.jpg?resize=1024%2C1439&ssl=1)
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.