Aam Aadmi Bima Yojana: भारतीय जीवन बीमा निगम की भूमिहीन, गरीब और मजदूरों के लिए यह एक खास स्कीम 100 रुपए सालाना प्रीमियम 75000 रुपए का लाइफ इंश्योरेंस कवर
![Aam aadmi bima yojana: भारतीय जीवन बीमा निगम की भूमिहीन, गरीब और मजदूरों के लिए यह एक खास स्कीम 100 रुपए सालाना प्रीमियम 75000 रुपए का लाइफ इंश्योरेंस कवर 4 Digital education portal default feature image](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2022/12/digital-education-portal-default-feature-image.png?fit=1200%2C630&ssl=1)
Aam Aadmi Bima Yojana: भारतीय जीवन बीमा निगम की भूमिहीन, गरीब और मजदूरों के लिए यह एक खास स्कीम है, जिसमें 100 रुपए सालाना प्रीमियम देकर 75000 रुपए का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलता है। आम आदमी बीमा योजना (Aam Aadmi Bima Yojana) असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा लागू इस योजना में भूमिहीन परिवार के लोगों को लाइफ इंश्योरेंस के अलावा अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।
स्कीम के लिए पात्रता :
आम आदमी बीमा योजना (AABY) के लिए आवेदक की उम्र 18 से 59 वर्ष के बीच होना चाहिए। लाभार्थी परिवार का मुखिया होना चाहिए और परिवार में केवल एक कमाई करने वाला व्यक्ति होना चाहिए।
आवेदक भूमिहीन परिवार का होना चाहिए।
अनिवार्य दस्तावेज :
AABY से जुड़ने के लिए आवेदक को राशन कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, विद्यालय प्रमाण-पत्र, वोटर आईडी, सरकारी विभाग द्वारा प्रदान किया गया पहचान पत्र या आधार कार्ड की जरूरत होगी।
आम आदमी बीमा योजना के लाभ :
![Aam aadmi bima yojana: भारतीय जीवन बीमा निगम की भूमिहीन, गरीब और मजदूरों के लिए यह एक खास स्कीम 100 रुपए सालाना प्रीमियम 75000 रुपए का लाइफ इंश्योरेंस कवर 6 Images 58871237131366419843.](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2020/10/images-58871237131366419843..jpg?w=1220&ssl=1)
1. इंश्योरेंस कवर की अवधि के दौरान किसी सदस्य की प्राकृतिक मृत्यु होने पर नॉमिनी को 30000 रुपए प्रदान किए जाएंगे।
2. बीमित व्यक्ति की एक्सीडेंट या विकलांगता के कारण मृत्यु होने की स्थिति में नॉमिनी को 75000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह आंशिक विकलांगता के मामले में पॉलिसीकर्ता या नॉमिनी को 37500 रुपए प्रदान किए जाएंगे।
3. स्कॉलरशिप लाभ के अंतर्गत इस बीमा योजना में 9वीं से 12वीं के बीच पढ़ने वाले अधिकतम दो बच्चों को 300 रुपए प्रति बच्चे के हिसाब से छात्रवृति प्रदान की जाती है। इसका भुगतान अर्द्धवार्षिक रूप में होगा।
प्रीमियम की राशि :
सामान्य मृत्यु की दशा में 30000 के इंश्योरेंस कवर वाली इस पॉलिसी के लिए सालाना 200 रुपए प्रीमियम लगता है। पॉलिसी लेने वालों को इसमें से 100 रुपए ही देना पड़ते हैं, क्योंकि शेष 100 रुपए राज्य या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा दिए जाते हैं।
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.