CUET PG 2022 : NTA आज जारी करेगा सीयूईटी पीजी का परिणाम, cuet.nta.nic.in पर ऐसे करें चेक |
शाम 4 बजे तक जारी होगा सीयूईटी पीजी का परिणाम
यूजीसी के अध्यक्ष, ममीडाला जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) 26 सितंबर (सोमवार) को शाम 4 बजे तक सीयूईटी-पीजी परिणाम घोषित करेगी। सभी छात्रों को शुभकामनाएं।
1 से 9 सितंबर को हुई थी परीक्षा
NTA CUET PG उत्तर कुंजी 16 सितंबर को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 18 सितंबर तक अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां की अनुमति दी गई थी।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 सितंबर, 2022 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2022) उत्तर कुंजी जारी की। CUET PG 2022 परीक्षा 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 09 सितंबर को आयोजित की गई थी।
CUET PG 2022 परिणाम: ऐसे करें डाउनलोड
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
– होम पेज पर CUET PG 2022 लिंक पर क्लिक करें।
– इसके बाद आवश्यक विवरण के साथ लॉग इन करें।
– अब सामने दिख रहे CUET PG 2022 Result पर क्लिक करें।
– इसके बाद उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज करें
– भविष्य के लिए परिणाम को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें
UET PG परिणाम की दोबारा जांच नहीं होगी
CUET PG 2022 परिणाम को संसाधित करने के लिए अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग किया जाएगा। CUET PG परिणाम 2022 की घोषणा के बाद, उत्तर कुंजी के संबंध में किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा। CUET PG परिणाम का पुनर्मूल्यांकन या दोबारा जांच नहीं की जाएगी।
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा
Team Digital Education Portal