शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान और अशासकीय डी.एल.एड. महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां 27 सितंबर 2021 से होगी प्रारम्भ
![शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान और अशासकीय डी. एल. एड. महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां 27 सितंबर 2021 से होगी प्रारम्भ 4 Capture2021 09 2212. 55. 13](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2021/09/Capture2021-09-2212.55.13.jpg?fit=1920%2C1080&ssl=1)
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री Inder Singh Parmar ने बताया कि सत्र 2021-22 के लिए विभाग के अधीन शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों और अशासकीय डी.एल.एड. महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां 27 सितंबर 2021 से प्रारंभ की जायेगी। महाविद्यालयों में पुस्तकालय और छात्रावास भी खोले जायेगे। श्री परमार ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कम होते प्रभाव और प्रशिक्षणार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों एवं संस्थानों में शैक्षणिक तथा अशैक्षणिक स्टॉफ की शत-प्रतिशत उपस्थिति होगी। प्रशिक्षणार्थियों की भौतिक रूप से 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी जारी रहेगा। शिक्षण संस्थानों द्वारा ऑफलाईन एवं ऑनलाईन कक्षाओं के लिए पृथक-पृथक समय-सारणी जारी की जायेगी। छात्रों की संख्या और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर संस्था प्रमुख कक्षाओं के संचालन के संबंध में निर्णय ले सकेंगे। पुस्तकालय अध्ययन कक्ष में क्षमता से 50 प्रतिशत प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी।
संस्थानों एवं महाविद्यालयों में छात्रावास चरणबद्ध रूप से आरंभ होंगे। प्रथम चरण में अंतिम वर्ष या तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों के लिये छात्रावास खोले जायेंगे। छात्रावासी परिसर में सोशल डिस्टेन्सिंग, सेनिटाइजेशन एवं सभी प्रशिक्षणार्थी की थर्मल स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जायेगी। महाविद्यालय और प्रशिक्षण संस्थानों के सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ को वैक्सीनेशन कराना अनिवार्य होगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जायेगा।
छात्रों की संख्या और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर संस्था प्रमुख कक्षाओं के संचालन के संबंध में निर्णय ले सकेंगे। पुस्तकालय अध्ययन कक्ष में क्षमता से 50 प्रतिशत प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी।
![शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान और अशासकीय डी. एल. एड. महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां 27 सितंबर 2021 से होगी प्रारम्भ 5 20210922 1256444946052560576171061](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2021/09/20210922_1256444946052560576171061.jpg?resize=465%2C639&ssl=1)
![शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान और अशासकीय डी. एल. एड. महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां 27 सितंबर 2021 से होगी प्रारम्भ 6 20210922 1256473178698273051609077](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2021/09/20210922_1256473178698273051609077.jpg?resize=451%2C636&ssl=1)
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.