जबलपुर संभाग में 1273 छात्र बैठेंगे परीक्षा में: बोर्ड परीक्षा परिणाम से नहीं थे संतुष्ट, संभाग में सबसे अधिक छात्र जबलपुर के, परिणाम आया अनुत्तीर्ण तो पूर्व की मार्कशीट हो जाएगी निरस्त Digital Education Portal
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 6 सितंबर से होने वाली परीक्षा में जबलपुर संभाग के 1273 छात्र-छात्राएं बैठेंगी।
कोविड के चलते हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में मिले प्रमोशन से जबलपुर संभाग के 1273 से अधिक बच्चे संतुष्ट नहीं हैं। 6 सितंबर से शुरू हो रहे परीक्षा में जबलपुर संभाग में 490 छात्र हाईस्कूल की तो 783 छात्र इंटर की परीक्षा देंगे। इसमें सबसे अधिक छात्र-छात्राएं जबलपुर जिले के हैं, तो सबसे कम मंडला व डिंडोरी जिले के हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी किए गए बोर्ड परीक्षा के परिणामों से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं के लिए लिखित परीक्षा का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। ये परीक्षा 6 सितंबर से शुरू होगी। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे का एक पेपर का समय रहेगा। यहां बताते चले कि कोविड के चलते इस बार छात्र-छात्राओं को जनरल प्रमोशन देकर पास कर दिया गया था। वहीं ये भी विकल्प दिया गया था, जो छात्र-छात्रा इस परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें फिर से परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
जिला | हाईस्कूल | इंटर |
जबलपुर | 195 | 160 |
छिंदवाड़ा | 77 | 127 |
बालाघाट | 79 | 148 |
सिवनी | 33 | 114 |
कटनी | 48 | 47 |
मंडला | 12 | 71 |
नरसिंहपुर | 22 | 64 |
डिंडोरी | 24 | 52 |
कुल छात्र | 490 | 783 |
व्यावसायिक पाठ्क्रम के पांच छात्र
व्यावसायिक पाठ्क्रम में सबसे कम पांच छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने का आवेदन दिया है। इसमें जबलपुर से एक भी छात्र शामिल नहीं है। मंडला से एक और सिवनी व छिंदवाड़ा से दो-दो छात्र शामिल हैं। फिर से परीक्षा में बैठने वाले छात्र यदि अनुत्तीर्ण होते हैं तो पूर्व में जारी उनका परिणाम निरस्त माना जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के संभागीय अधिकारी इब्राहिम नंद के मुताबिक जो छात्र भूलवश फिर से परीक्षा में शामिल होने का आवेदन किया है, उन्हें आवेदन फिर से वापस लेने का मौका मिलेगा।
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |