MP में 14 कलेक्टर समेत 27 IAS के तबादले: सागर में दीपक सिंह को मंत्री भूपेंद्र सिंह की नाराजगी भारी पड़ी, उपचुनाव वाले आलीराजपुर और निवाड़ी जिले के कलेक्टर भी बदले Digital Education Portal
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 सितंबर को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।
मध्यप्रदेश में IAS अफसरों की तबादला सूची शनिवार देर शाम जारी कर दी गई। शनिवार देर रात 27 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया। इनमें 14 कलेक्टर भी शामिल हैं। सागर कलेक्टर दीपक सिंह को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह की नाराजगी भारी पड़ी। उन्हें शिक्षा विभाग में अपर आयुक्त बनाया गया है।
वहीं, आगामी उपचुनाव वाले जिले आलीराजपुर और निवाड़ी के कलेक्टर भी बदले गए हैं। 14 में से 9 जिलों के कलेक्टर हटाए गए हैं। वहीं, 5 की एक से दूसरे जिले में पोस्टिंग की गई है।
कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस से पहले बड़ा फेरबदल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाम को मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस से तबादलों को लेकर सीएम हाउस में चर्चा की थी। मुख्यमंत्री 13 सितंबर को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं। इससे पहले जिलों में नए अफसरों की पदस्थापना की जा रही है।
2 दिन पहले ही अफसरों के तबादले की पहली सूची जारी हुई थी। इसमें दो प्रमुख सचिव स्तर के अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके अलावा, मंत्रालय स्तर में ही अफसरों को विभागों में पदस्थ किया गया था। मंत्रालय सूत्रों का कहना है, सीनियर आईएएस अफसर शैलेंद्र सिंह केंद्र से प्रतिनियुक्ति पर लौटने के बाद उनकी पोस्टिंग नहीं हुई है।
उपचुनाव वाले जिलों पर नजर
प्रदेश में आलीराजपुर और निवाड़ी में उपचुनाव होने हैं। चुनाव से पहले दोनों जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। मुख्यमंत्री निवाड़ी कलेक्टर आशीष भार्गव की कार्यप्रणाली से नाराज थे। इस कारण उन्हें आबकारी विभाग में एडिशनल कमिश्नर बनाया गया है।
आलीराजपुर की सुरभि गुप्ता को कमिश्नर हस्तशिल्प एवं हथकरघा विभाग में भेजा गया है। वहीं, मुख्य सचिव कार्यालय में पदस्थ अरविंद दुबे को रायसेन कलेक्टर बनाया गया है। सीएम ऑफिस में पदस्थ रह चुके रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को विदिशा जिले की कमान सौंपी गई है।
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |