Mp Board 5th 8th Exam Time Table 2023 : एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा 23 मार्च से राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किया टाइम टेबल एवं ब्लूप्रिंट

राज शिक्षा केंद्र भोपाल, कक्षा पांचवी आठवीं बोर्ड परीक्षा, पांचवी टाइमटेबल 2023, कक्षा आठवीं टाइम टेबल 2023, कक्षा 5 वीं ब्लू प्रिंट, कक्षा 8 वीं ब्लू प्रिंट, एमपी बोर्ड टाइम टेबल, education, educational news,
नमस्कार शिक्षकों एवं प्यारे विद्यार्थियों इस आलेख में हम कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा 2023 में आने वाले प्रश्नों की रूपरेखा उनके कठिनाई स्तर तथा राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी कक्षा पांचवी आठवीं बोर्ड परीक्षा की टाइम टेबल के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।
कृपया इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें तथा अपने सहपाठियों तक इसे शेयर जरूर करें ताकि कक्षा पांचवी एवं आठवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सके।
मध्य प्रदेश कक्षा पांचवी एवं आठवीं की बोर्ड परीक्षा होने के बाद अब राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा प्रदेश की समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं तथा डाइस कोड प्राप्त मदरसों में अध्ययनरत कक्षा पांचवी और कक्षा आठवीं के छात्रों की वार्षिक परीक्षा 2022 23 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है।

एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी आठवीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2023
राज शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश की कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा 2022 23 की समय सारणी जारी की गई है।
राज शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा जारी कक्षा पांचवी आठवीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल के अनुसार यह परीक्षाएं 23 मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 1 अप्रैल 2023 के मध्य आयोजित की जाएगी।
एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी कक्षा आठवीं ब्लूप्रिंट जारी
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षाओं का ब्लूप्रिंट भी जारी किया गया है। कक्षा अध्यापक तथा विद्यार्थी ब्लूप्रिंट के आधार पर अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं जिसके अनुसार विभिन्न अध्याय उसे आने वाले प्रश्नों की संख्या तथा प्रश्न की रूपरेखा की जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
बता दे कि पहली बार राज शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा कक्षा पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए ब्लू प्रिंट जारी किया गया है।
जारी ब्लूप्रिंट के आधार पर कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवीं में प्रश्न क्रमांक एक से लेकर दस तक के प्रश्न मल्टीपल चॉइस यानी कि ऑब्जेक्टिव होंगे इस प्रकार शुरुआती 10 प्रश्न कुल 10 नंबर के ऑब्जेक्टिव टाइप रहेंगे जिसमें प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे एक विकल्प सही होगा, जिसे विद्यार्थी को चुनना है।
प्रश्न क्रमांक 11 से लेकर प्रश्न क्रमांक 20 तक के प्रश्न शार्ट अंसारी ने लघु उत्तर प्रकार के प्रश्न होंगे प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा इस प्रकार प्रश्न क्रमांक 11 से लेकर प्रश्न क्रमांक 20 तक के प्रश्न कुल 30 नंबर के होंगे।
इसी प्रकार कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा में प्रश्न क्रमांक 21 से लेकर प्रश्न क्रमांक 24 कुल 4 प्रश्न लॉन्ग आंसर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न रहेंगे । जिसमें प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का निर्धारित रहेगा इस प्रकार प्रश्न क्रमांक 21 से प्रश्न क्रमांक 24 तक की कुल प्रश्न 20 नंबर के होंगे।
इस प्रकार कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा के वार्षिक प्रश्न पत्र पूर्णांक 60 नंबर के होंगे जिसमें कुल 24 प्रश्न होंगे।
एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी आठवीं ब्लूप्रिंट अनुसार प्रश्नों का अंक विभाजन
बहुविकल्पी प्रश्न 10 प्रश्न x एक अंक = 10 अंक
लघु उत्तरीय प्रश्न 10 प्रश्न x 3अंक = 30 अंक
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 4 प्रश्न x 5 अंक = 20 अंक
इस प्रकार कुल 60 अंक के प्रश्न का निर्धारण ब्लूप्रिंट के आधार पर किया गया है।

कक्षा 5वी 8वी टाइम टेबल 2023
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवीं वार्षिक मूल्यांकन कार्यक्रम जारी किया गया है।
डिजिटल एजुकेशन पोर्टल आपकी सुविधा के लिए यहां पर कक्षा पांचवी एवं आठवीं बोर्ड परीक्षा नियमित विद्यार्थियों के लिए टाइम टेबल उपलब्ध करवा रहा है।
कक्षा पांचवी के लिए टाइम टेबल
- गणित का पेपर 23 मार्च 2023 गुरुवार
- प्रथम भाषा विशिष्ट हिंदी दिनांक 25 मार्च 2023 शनिवार
- पर्यावरण अध्ययन दिनांक 27 मार्च 2023 सोमवार
- द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी दिनांक 29 मार्च 2023 बुधवार
- अतिरिक्त भाषा सामान्य उर्दू 31 मार्च 2023 शुक्रवार
कक्षा आठवीं वार्षिक मूल्यांकन टाइम टेबल
- गणित 23 मार्च 2023 गुरुवार
- विज्ञान 25 मार्च 2023 शनिवार
- सामाजिक विज्ञान दिनांक 27 मार्च 2023 सोमवार
- प्रथम भाषा विशिष्ट हिंदी दिनांक 29 मार्च 2023 बुधवार
- द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी दिनांक 31 मार्च 2023 शुक्रवार
- तृतीय भाषा संस्कृत/ सामान्य हिंदी /उर्दू दिनांक 1 अप्रैल 2023 शनिवार

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥 |
|
---|---|
🔥 Whatsapp Group Join Now | ![]() |
🔥 Whatsapp Community Join Now | ![]() |
🔥 Facebook Page Digital Education Portal | ![]() |
🔥 Facebook Page Sarkari Naukary | ![]() |
🔥 Facebook Group Digital Education Portal | ![]() |
Telegram Channel Digital Education Portal | ![]() |
Telegram Group Digital Education Portal | ![]() |
Google News | ![]() |
Follow us on Twitter | ![]() |