MP News: मप्र में श्रीरामचरित मानस का दार्शनिक चिंतन पढ़ सकेंगे विद्यार्थी Digital Education Portal
मप्र में श्रीरामचरित मानस पढ़ सकेंगे विद्यार्थी
MP News:भोपाल (Digital Education Portal)। प्रदेशभर के कालेजों में नए सत्र से स्नातक (यूजी) तृतीय वर्ष में हिंदी साहित्य और दर्शनशास्त्र के विद्यार्थी श्रीरामचरित मानस का दार्शनिक चिंतन व आधुनिक भारतीय महान विभूतियों का जीवन दर्शन पढ़ सकेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रमों में बदलाव किया गया है। पाठ्यक्रमों को सामान्य वैकल्पिक विषयों के कला संकाय में जोड़ा गया है। पाठ्यक्रम तैयार कर लिए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर इन्हें अपलोड भी कर दिया गया है।
श्रीरामचरित मानस का दार्शनिक चिंतन पढ़ सकेंगे विद्यार्थी
दर्शनशास्त्र में विद्यार्थी को कठोपनिषद में यम नचिकेता संवाद, मनुस्मृति में मानव धर्म, भागवतपुराण में न्याय एवं परहित की भावना, रामायण में श्रीराम भरत संवाद एवं महाभारत में मोक्ष धर्म प्रकरण, श्रीमद् भगवतगीता का आध्यात्मिक मानवतावाद, जैन एवं बौद्ध दर्शन पढ़ने को मिलेगा। वहीं हिंदी साहित्य में रामचरित मानस को शामिल किया गया है। इसमें जीवन मूल्य, संवेदना, सामाजिक दृष्टिकोण, लोक व नगरीय संस्कृति को समझने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आधुनिक भारतीय महान विभूतियों में राजा राममोहन राय, स्वामी दयानंद सरस्वती, आर्य समाज की स्थापना, रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, पंडित मदन मोहन मालवीय, बाल गंगाधर तिलक, महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर, पूर्व राष्ट्रपति डा. राधाकृष्णन, डा. भीमराव आंबेडकर सहित अन्य विभूतियों के व्यक्तित्व व कृतित्व को पढ़ने का मौका मिलेगा।
उच्च शिक्षा विभाग के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी धीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि स्नातक तृतीय वर्ष में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कुछ नए पाठ्यक्रम जोड़े गए हैं। इससे व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण, श्रीरामचरित मानस, आधुनिक भारतीय विभूतियों के जीवन दर्शन से विद्यार्थी परिचित होंगे।
- # Bhopal News in Hindi
- # Bhopal Latest News
- # Bhopal Samachar
- # MP News in Hindi
- # Madhya Pradesh News
- # भोपाल समाचार
- # मध्य प्रदेश समाचार
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥 | |
🔥 Whatsapp Group Join Now | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
🔥 Google News | Click Here |
🔥 Telegram Channel | Click Here |
🔥 Telegram Channel Sarkari Yojana | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा|
Team Digital Education Portal