MP Panchyat Elections: मध्य प्रदेश में 21 मार्च तक त्रिस्तरीय पंचायत के परिसीमन की प्रक्रिया होगी पूरी।
MP Panchyat Elections: भोपाल । मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव मार्च के बाद ही होंगे। परिसीमन की प्रक्रिया 21 मार्च तक पूरी होगी। कोरोना संक्रमण के कारण परिसीमन की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। इसे देखते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने परिसीमन का कार्यक्रम संशोधित कर दिया है। अब पंचायतों का परिसीमन 16 मार्च तक पूरा होगा। वहीं, जनपद और जिला पंचायत का परिसीमन 10 मार्च तक होगा। 21 मार्च को पंचायत राज संचालनालय जिलों से प्रतिवेदन लेकर शासन को जानकारी भेजेगा। इसके बाद आरक्षण की प्रक्रिया होगी। मध्य प्रदेश में 2019 में पंचायतों का परिसीमन किया गया था। तब कांग्रेस की सरकार थी। सत्ता परिवर्तन के बाद शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज संशोधन अध्यादेश के माध्यम से इस परिसीमन को निरस्त करते हुए 2014 की व्यवस्था के आधार पर ही चुनाव कराने का निर्णय लिया था।
17 जनवरी को सभी जिलों में परिसीमन का प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है। यह प्रक्रिया 23 फरवरी तक पूरी होनी थी लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से दावा, आपत्ति व सुझाव की प्रक्रिया नहीं हो पा रही थी। इसे देखते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने कार्यक्रम संशोधित कर दिया है। अब 11 फरवरी तक दावे, आपत्ति या सुझाव लिए जाएंगे। 16 मार्च तक सभी प्रक्रिया पूरी करके नई पंचायत के गठन की अधिसूचना जारी की जाएगी।
पुनर्गठन में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किया संशोधन
विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने बताया कि पंचायतों के पुनर्गठन में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम को संशोधित किया गया है। नगरीय निकाय में सम्मिलत या पृथक ग्राम या ग्राम पंचायत, सिंचाई परियोजना से डूब में आ गए गांव या पंचायत को मिलाकर पंचायत का पुनर्गठन किया जाना है। 21 फरवरी को पंचायतों का गठन करके वार्ड का निर्धारण किया जाएगा। 16 मार्च को अंतिम अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद जनपद और जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण का प्रारंभिक प्रकाशन 22 फरवरी को किया जाएगा।
आपत्तियों और सुझाव का निराकरण करके 10 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। 21 मार्च को पंचायत राज संचालक सभी जिलों से प्रतिवेदन प्राप्त करके शासन को जानकारी भेजेंगे। इसके आधार पर आरक्षण की प्रक्रिया होगी और फिर राज्य निर्वाचन आयोग को जानकारी दी जाएगी, जिसके आधार पर चुनाव कार्यक्रम घोषित होगा।
- #MP Panchyat Elections
- #Madhya Pradesh Panchayat Election 2022
- #MP Panchayat Chunav 2022
- #MP Panchayat Elections 2022
- #Panchayat Elections in Madhya Pradesh
- #MP Sarpanch Election 2022
- #MP Sarpanch Election 2022
- #Janpad Panchayat Elections 2022
- #Jila Panchayat Elections 2022
- #MP Panchayat Chunav
- #Madhya Pradesh Panchayat Chunav
- #Madhya Pradesh Gram Panchayat Chunav
- #MP Sarpanch Chunav Date 2022
- #MP Panchayat Election
- #मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव 2022
- #मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव की ताजा अपडेट
- #मध्य प्रद
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |