
मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है, सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इस साल अप्रैल-मई 2022 में एमपी व्यावसायिक परीक्षा (Madhya Pradesh Professional Exam Board) द्वारा 10 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रियाएं शुरु हो गई है। इन परीक्षाओं में साढ़े 8 लाख के करीब अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
इसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी परीक्षाएं शामिल हैं। स्टोनेग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के अलावा सब इंजीनियर और अन्य पदों के लिए भी परीक्षाएं (MP Vyapam Vacancy 2022) आयोजित की जाएंगी। PEB ने सभी परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी है। इनके प्रवेश पत्र परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे, उम्मीदवार इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें MPTET 2020 के परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2022 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सभी परीक्षाओं की डिटेल्स के लिए MPPEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे।
MPPEB Recruitment 2022 Details
अप्रैल मे होने वाली परीक्षाएं
- ग्रुप 2, सब ग्रुप 1 के लिए ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी।
- मध्य प्रदेश में टीचर एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा 2020 का आयोजन 5 मार्च को किया जाएगा।
- वही ग्रुप 2 सब ग्रुप 1 रूलर गार्डन डेवलपमेंट की भर्ती परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी।
- समूह 4, सहायक ग्रेड 3, स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए भर्ती परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित होगी।
- ग्रुप 3 के लिए इंजीनियर भर्ती परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी।
मई में आयोजित होने वाली परीक्षाएं
- ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 के अंतर्गत जिला प्रबंधक, कृषि प्रबंधक और अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा मई 2022 में आयोजित होगी।
- ग्रुप 1 सब ग्रुप 3 हाउस कीपर, साइकेट्रिस्ट, सोशल वर्कर, कार्यक्रम प्रबंधक सहित जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन के लिए भर्ती परीक्षा मई 2022 में आयोजित की जाएगी।
- ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 सहायक लोक विशेषज्ञ, रसायनज्ञ और अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया मई 2022 में आयोजित की जाएगी।
- कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी के पदों पर भर्ती परीक्षा मई 2022 में आयोजित की जाएगी।
- ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 कनिष्ठ लेखा अधिकारी व अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा मई 2022 में आयोजित होगी।
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |