
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट MPPSC के राज्य सेवा परीक्षा (MPPSC State service Exam 2021)की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। MPPSC द्वारा वर्ष 2021-2022 के लिए MPPSC 2022 परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया था। जिसके मुताबिक 24 अप्रैल, 2022 को राज्य सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा परीक्षा (MPPSC state Forest service exam 2021) के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को होगी। जनवरी 2022 में इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
दरअसल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य वन सेवा परीक्षा के साथ ही राज्य सिविल सेवाओं के लिए भी विज्ञापन जारी कर दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार सहित अन्य कुल 283 पदों के लिए परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को होगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा-राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी 2022 दोपहर 12:00 बजे से शुरू होंगे। वही आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2022 की रात्रि 12:00 बजे तक मान्य होगी। इसके पश्चात आवेदन लिंक को बंद कर दिया जाएगा।
आवेदन त्रुटि सुधार 15 जनवरी 2022 से शुरू होगी। वही आवेदन में त्रुटि सुधार 11 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे। परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। जिसके लिए एडमिट कार्ड 15 अप्रैल 2022 को जारी किए जायेंगे।
MPPSC आयु सीमा
परीक्षा के लिए एक से अधिक श्रेणी में आयु में छूट या आरक्षण का दावा करने वाले आवेदकों को केवल एक रियायत दी जाएगी। छात्र की न्यूनतम आयु 18 से 21 के बीच है, अधिकतम आयु सीमा 1 जनवरी, 2022 तक 40 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
कोई भी जिसने अपनी शिक्षा पूरी कर ली है या अंतिम वर्ष में है (और अपने स्नातक परिणाम की प्रतीक्षा कर रहा है) एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए पात्र है। MPPSC पात्रता के अनुसार आवेदक के पास सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से वैध स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
MPPSC State Service Exam 2021 Notification
https://mppsc.nic.in/Advt_SSE_2021_Dated_22.12.2021.pdf
MPPSC Forest Service Exam 2021 Notification
https://mppsc.nic.in/ATTACHMENTS_FILES/ADVERTISEMENTS_OPTION/Advt_SFS_2021_Dated_22.12.2021.pdf
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |