education

NAS SURVEY 2021 ⏩ राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य स्तर के अधिकारी करेंगे 8 से 11 नवंबर तक जिलों का दौरा, राज्य शिक्षा केंद्र ने आवंटित किए जिले

NAS SURVEY 2021, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे, school education, Education Portal, digital Education Portal, National achievement survey,

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की समीक्षा को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने राज्य स्तरीय OIC अधिकारियों की ड्यूटी 8 से 11 नवंबर 2021 तक संबंधित जिलों में लगाने के आदेश जारी किए हैं। विदित है कि मध्य प्रदेश में 12 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है यह परीक्षा कक्षा 3 कक्षा 5 कक्षा आठ एवं कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए संपूर्ण भारत में आयोजित की जा रही है। मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे परीक्षा के लिए 12 नवंबर 2021 का आयोजन किया जाएगा।

जिला स्तर पर मॉक टेस्ट,digilep के माध्यम से करवाई जा रही तैयारी की होगी समीक्षा

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के लिए जिला स्तर पर कक्षा तीसरी पांचवी आठवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को मॉक टेस्ट एवं जिले के माध्यम से तैयारियां करवाई जा रही है। इन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा अब राज्य स्तर से करने के लिए राज्य के ओआईसी अधिकारियों की नियुक्तियां की गई है यह अधिकारी जिलों में 8 नवंबर से 11 नवंबर तक भ्रमण करेंगे। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के लिए digilep एवं मॉक टेस्ट पेपर के माध्यम से विद्यार्थियों को लगातार तैयारियां करवाई जा रही है । विदित हैं की मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में nas सर्वे हेतु स्कूलों का चयन राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के लिए किया गया है । इन्हीं स्कूलों के विद्यार्थियों का सर्वे 12 नवंबर 2021 को किया जा रहा है।

8 से 11 नवंबर तक होगा जिलों का भ्रमण, होगी सतत मॉनिटरिंग

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के लिए चयनित विद्यालयों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश जिला एवं राज्य स्तर के अधिकारियों को दिए गए हैं। ऐसे विद्यालय जिनका राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के लिए चयन हुआ है उन विद्यालयों के लिए राज्य स्तर से 8 से 11 नवंबर तक सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा 8 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे पूर्व जिलों में उपस्थिति दी जाएगी जहां से वह विकासखंड वार चयनित विद्यालयों का रेंडमली भ्रमण करके राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के लिए कराई जा रही तैयारियां मॉक टेस्ट, डीजीलेप वीडियो, प्रैक्टिस पेपर आदि की समीक्षा करेंगे।

जिला स्तर पर नियुक्त किए गए ओआईसी अधिकारियों की सूची देखें

Img 20211030 0742355629356918245178286
Nas Survey 2021 ⏩ राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य स्तर के अधिकारी करेंगे 8 से 11 नवंबर तक जिलों का दौरा, राज्य शिक्षा केंद्र ने आवंटित किए जिले 9
Img 20211030 074245723697849709931246

Join whatsapp for latest update

Join telegram
Show More

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

Discover more from Digital Education Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Please Close Ad Blocker

हमारी साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें लगता है कि आप विज्ञापन रोकने वाला सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं. कृपया इसे बंद करें|