education

weather update: 5 साल बाद अक्टूबर इतना गर्म, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

weather update: 5 साल बाद अक्टूबर इतना गर्म नई दिल्ली: weather update: सितंबर के बाद अब अक्टूबर भी गर्मी पड़ रही है। अक्टूबर का पहला दिन पांच साल बाद सबसे गर्म रहा, तो दूसरे दिन तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहा। सितंबर के औसत अधिकतम तापमान ने 19 साल के रेकॉर्ड को तोड़ दिया है।

आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि, न्यूनतम तापमान तेजी से कम हो रहा है। न्यूनतम तापमान महज 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। रविवार को न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट आएगी और यह 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है।

इसकी वजह से रात के समय हल्की ठंडक का अहसास होने लगेगा।

N21931918443f98ee20f9a220739826c376756d493023027dce215567260702e9686506c3b
Weather Update: 5 साल बाद अक्टूबर इतना गर्म, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम 8

8 अक्टूबर तक ऐसे ही चलेगा
हालांकि, अधिकतम तापमान में गिरावट की फिलहाल कोई संभावना नहीं दिख रही है। 8 अक्टूबर तक यह 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। इस बार सितंबर का औसत अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 2015 में अक्टूबर का औसत अधिकतम तामपान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि 2001 में यह 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

weather update: 5 साल बाद अक्टूबर इतना गर्म…

आप को बता दें कि अक्टूबर के पहले दिन तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस था। यह न सिर्फ पांच सालों के दौरान अक्टूबर की सबसे गर्म शुरुआत रही बल्कि पूरे अक्टूबर माह की बात करें तो 2015 के बाद अक्टूबर में इतना अधिक तापमान इसी साल दर्ज हुआ। 2015 में 5 अक्टूबर को राजधानी का तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है और तापमान में कोई कमी नहीं आएगी। आसमान साफ रहेगा।
वही उत्तर प्रदेश में इन शहर सबसे ज्यादा गर्म रहे
शहर – अधिकतम – न्यूनतम
आगरा – 37.3 – 21.9
झांसी – 37.2 – 24
हरदोई – 36.5 – 24
अलीगढ़ – 36.2 – 21
मेरठ – 35.9 – 21.9

Join whatsapp for latest update

Join telegram

Discover more from Digital Education Portal

Subscribe to get the latest posts to your email.

Show More

आपके सुझाव हमारे लिए महत्त्वपूर्ण हैं ! इस पोस्ट पर कृपया अपने सुझाव/फीडबैक देकर हमे अनुग्रहित करने का कष्ट करे !

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

Discover more from Digital Education Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Please Close Ad Blocker

हमारी साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें लगता है कि आप विज्ञापन रोकने वाला सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं. कृपया इसे बंद करें|