प्राचार्य और सहायक प्राध्यापक निलंबित: ई-लर्निंग सेंटर में खरीदी में अनियमितता का मामला Digital Education Portal
शुक्रवार को जारी के आदेश के मुताबिक शासकीय भीमा नायक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनएल गुप्ता तथा शासकीय मॉडल महाविद्यालय बड़वानी के रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रमोद पंडित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
उन पर जनभागीदारी मद से संबंधित ई लर्निंग सेंटरों में कम्प्यूटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री क्रय करने में गंभीर अनियमितता करने का आरोप है।
प्राचार्य गुप्ता ने सामग्री क्रय प्रक्रिया के अंतर्गत तकनीकी बिड में से चार फर्म के अपात्र होने के बावजूद तकनीकी समिति द्वारा तीन फर्मों को पात्र कर क्रय के आदेश जारी कर दिए। प्राचार्य के द्वारा सामग्री मानकों के अनुरूप प्राप्त नहीं तथा थर्ड पार्टी के सत्यापन के बिना ही भुगतान कर वित्तीय अनियमितता की गई।
प्राचार्य द्वारा सक्षम स्वीकृति से अधिक धनराशि से तीन प्रकार के उपकरणों/ सामग्री का क्रय कर 14.58 लाख रुपए का भुगतान कर शासकीय धन का दुरुपयोग किया गया। प्राचार्य द्वारा वास्तविक तथ्यों को जनभागीदारी अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत नहीं करने एवं भुगतान पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष की स्वीकृति के बिना ही भुगतान कर गंभीर लापरवाही की गई है। इसकी पुष्टि जिला कलेक्टर के दिसंबर 22 में भेजे गए पत्र से होती है।
सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रमोद पंडित शासकीय मॉडल महाविद्यालय स्थित ई लर्निंग सेंटर के लिए की गई संपूर्ण प्रक्रिया में नोडल अधिकारी थे। जिला कलेक्टर के पत्र के मुताबिक उन्होंने संपूर्ण प्रक्रिया मध्य प्रदेश भंडार क्रय नियम 2015 के अनुरूप नहीं की।
दोनों का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा( वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥 |
|
🔥 Whatsapp Group Join Now | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
🔥 Google News | Click Here |
🔥 Telegram Channel | Click Here |
🔥 Telegram Channel Sarkari Yojana | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा
Team Digital Education Portal