Educational News

हरियाणा:-जननायक जनता पार्टी के विधायक  ने रचा इतिहास 72 साल की उम्र में (M.A) करा।

चंडीगढ़ः हरियाणा से जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक ईश्वर सिंह (72) ने राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की परीक्षा दी है। जजपा ने यह जानकारी दी।
पार्टी ने एक बयान में कहा कि गुहला चीका से विधायक पहले ही सार्वजनिक प्रशासन और इतिहास तथा विधि में एमए कर चुके हैं। उन्होंने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से परीक्षा दी। जजपा ने कहा, ”एक निजी छात्र के रूप में, विधायक ईश्वर सिंह ने कोरोना वायरस के कारण लगाये गये लॉकडाउन के दौरान अपने समय का अच्छा उपयोग करते हुए अध्ययन किया और ऑनलाइन परीक्षा दी।
शनिवार को वह दो साल के डिग्री पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा में शामिल हुए।” सिंह 1970 के दशक में राजनीति में आने से पहले कुछ समय के लिए शिक्षक भी रह चुके हैं। सिंह का एक लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। पिछले वर्ष हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जजपा में शामिल होने से पूर्व वह कांग्रेस के सदस्य थे।


ईश्‍वर सिंह ने कोरोना संकट के दौरान लॉेकडाउन को एक अवसर के रूप में लिया और पढ़ाई में जुट गए। इसके बाद उन्‍होंने 72 साल की उम्र में कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय से ऑनलाइन परीक्षा दी है। वह तीसरी बार एमए कर रहे हैं।
कैथल जिले के गुहला से विधायक ईश्वर सिंह के कोरोना काल में जो कुछ किया है वह हर किसी को प्रेरित करने वाला है। 72 वर्षीय ईश्वर सिंह ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान की एमए की प्रथम वर्ष की परीक्षा दी है।


ईश्‍वर सिंह ने राजनीतिक विज्ञान में एमए के लिए प्राइवेट स्‍टूडेंट के तौर पर खुद को कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय (केयू) पंजीकृत किया था। इसके बाद उन्‍होंने लॉकडाउन के समय का सदुपयोग कर पढ़ाई की और घर पर ही ऑनलाइन परीक्षाएं दी।


Discover more from Digital Education Portal

Subscribe to get the latest posts to your email.

Show More

आपके सुझाव हमारे लिए महत्त्वपूर्ण हैं ! इस पोस्ट पर कृपया अपने सुझाव/फीडबैक देकर हमे अनुग्रहित करने का कष्ट करे !

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

Discover more from Digital Education Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Please Close Ad Blocker

हमारी साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें लगता है कि आप विज्ञापन रोकने वाला सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं. कृपया इसे बंद करें|