एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित महिला पेंशन योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण फॉर्म – Digital Education Portal
इस योजना के माध्यम से राज्य की ऐसी महिलाएं जो अविवाहित है उन्हें सरकार द्वारा हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना का लाभ विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को दिया जाएगा। ताकि सभी अविवाहित महिलाएं आत्म सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सके। अगर आप एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।
MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य की अविवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग एवं सामाजिक सुरक्षा के तहत अविवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में सरकार द्वारा पेंशन दी जाएगी। MP Mukhymantari Avivahit Pension Yojana के अंतर्गत 50 से 79 वर्ष की अविवाहित महिलाओं को प्रति महीने 300 रुपए की पेंशन और 80 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं को हर महीने 600 रुपए की पेंशन दी जाएगी। ताकि महिला सहायता प्राप्त कर और आत्मनिर्भर होकर समाज में अपना जीवन व्यतीत कर सकें। यह पेंशन राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ विशेष रूप से BPL श्रेणी की अविवाहित महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana |
शुरू की गई | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
विभाग | सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग |
लाभार्थी | राज्य की अविवाहित महिलाएं |
उद्देश्य | अविवाहित महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना |
लाभ | प्रतिमाह 600 रुपए की आर्थिक सहायता |
श्रेणी | मध्य प्रदेश सरकारी योजना |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://socialsecurity.mp.gov.in/ |
MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अविवाहित महिलाओं का कल्याण करना है। क्योंकि ऐसी महिलाएं जिंदगी किसी कारणवश शादी नहीं हो पाती है और वह अकेले ही अपना जीवन यापन करती है। उन अविवाहित महिलाओं का जीवन यापन आसान करने के लिए सरकार द्वारा हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में 600 रुपए की पेंशन दी जाएगी। सरकार द्वारा मिलने वाली पेंशन से महिलाएं सुख शांति के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकेगी। इसके अलावा उन्हें अपने जरूरी काम के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना होगा।
इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह बिना किसी समस्या के अपना जीवन व्यतीत कर सकेगी। एमपी मुख्यमंत्री विवाहित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत 50 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं को शामिल किया गया है। ताकि इस योजना का लाभ प्रदान कर महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाया जा सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना के लाभ
- MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana के माध्यम से राज्य की अविवाहित महिलाएं समाज में अपना जीवन सम्मान पूर्वक व्यतीत कर सकेगी।
- इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेगी जिससे समाज में उनका आत्मसम्मान पर सकेगा।
- राज्य की अविवाहित महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने 600 रुपए की धनराशि पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी।
- इस सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर अविवाहित महिलाओं को किसी दूसरे पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- यह योजना सभी कुंवारी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे दुर्व्यवहार की घटनाओं में कमी आएगी।
- अब महिलाएं अपनी जरूरतों को खुद पूरा कर सकेगी।
- MP अविवाहित पेंशन योजना का लाभ सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ी जाति वर्ग की महिलाएं प्राप्त कर सकती है।
MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana के तहत लाभ कैसे लें?
अगर आप मुख्यमंत्री विवाह पेंशन योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है तो आपको नीचे बताई गई बातों को ध्यान से पढ़ना होगा।
- MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक समग्र पेंशन पोर्टल पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- अगर मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना के तहत आवेदन करने पर आपके दस्तावेज सही ही नहीं पाए जाते हैं। या पूरे दस्तावेज नहीं है। तो आपका आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होगी।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन स्वीकृत होने से पहले जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, नगरी निकाय के माध्यम से इस पेंशन योजना के लिए आपका नाम जोड़ा जाएगा एवं स्वीकृत आदेश रिकॉर्ड में संधारित किया जाएगा।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत पात्र महिला के बैंक खाते में हर महीने पेंशन राशि जमा की जाएगी।
- अगर आप ऑफलाइन आवेदन करते हैं तो आपको कार्यालय के अधिकारी द्वारा पावती प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन करने के बाद जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, नगरी निकाय, वार्ड कार्यालय द्वारा आवेदन के साथ प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
लाडली बहना योजना लिस्ट में नाम चेक करें
एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना के लिए पात्रता
- MP अविवाहित पेंशन योजना में आवेदन करने हेतु महिला को मध्यप्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना के लिए केवल राज्य के अविवाहित महिलाएं ही पात्र होगी।
- अविवाहित महिला की आयु 50 वर्ष या फिर उससे अधिक होनी चाहिए तभी वह इस योजना के लिए पात्र होगी।
- आवेदक महिला पहले से किसी अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त ना कर रही हो।
- महिला सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारी नहीं होनी चाहिए।
- अविवाहित महिला का समग्र पोर्टल में नाम शामिल होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ महिला को तब मिलेगा जब वह कोई भी आयकर जमा नहीं करती हो।
MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना 2023 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको सामाजिक पेंशन एवं आर्थिक सहायता योजनाएं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अगले पेज पर पेंशन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर पूछी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
- आपको अपने जिले और स्थानीय निकाय का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको समग्र सदस्य आईडी दर्ज करनी होगी।
- फिर इसके बाद आपको नीचे दिए गए पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एमपी अविवाहित महिला पेंशन योजना आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप सफलतापूर्वक एमपी अविवाहित पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं। और यदि आपके आवश्यक में निवास करते हैं तो आपको जिला या ग्राम पंचायत में जाकर अपना नाम अंकित कराना होगा और यदि आप शहरी निवासी है तो आपको अपना नाम नगर कार्यालय, नगर पालिका और नगर निगम के अभिलेखों के पास अपना नाम रजिस्टर्ड कराना होगा। इसके बाद आपको एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना में आवेदन हेतु सभी जरूरी दस्तावेज ले जाकर अधिकारी के पास जमा कराने होंगे। इस प्रकार आप इस योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना FAQs
इस योजना के अंतर्गत 50 से 79 वर्ष की अविवाहित महिलाओं को प्रति महीने 300 रुपए और 80 वर्ष से अधिक महिलाओं को हर महीने 600 रुपए की पेंशन मिलेगी।
MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana में आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन सकते हैं।
MP Mukhyamantri Avivahit Pension Yojana की अधिकारिक वेबसाइट https://socialsecurity.mp.gov.in/ है।
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥 |
|
🔥 Whatsapp Group Join Now | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
🔥 Google News | Click Here |
🔥 Telegram Channel | Click Here |
🔥 Telegram Channel Sarkari Yojana | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा
Team Digital Education Portal
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.