Educational News
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh.COVID19 स्वास्थ्य बुलेटिन 28 मार्च 2021
जिले में आज 20 कोरोना पाजीटिव मरीज मिले |
– |
शाजापुर | 28-मार्च-20210 |
कोरोना वायरस (कोविड-19) के सन्दर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मार्च 2021 की स्थिति में आज प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 134 सेम्पल में से 20 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले की स्थिति के अनुसार जिले में अब तक कुल 2004 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 1846 मरीज ठीक हो गए हैं। वर्तमान में जिले में 133 मरीज पॉजिटिव है, जिनका उपचार चल रहा है। पॉजिटिव मरीजों में से 107 जिले में तथा 26 मरीज जिले से बाहर उपचार ले रहे है। जिले में अब तक कुल 25 मरीजों की मृत्यु हुई है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 70248 सेम्पल लिए गए है, जिनमे से 67530 परिणाम प्राप्त हुए है। |