मध्य प्रदेश में जैन धर्म के अनुयाई कर्मचारियों के लिए खुश खबर है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर द्वारा जैन धर्म के अनुयाई कर्मचारी अधिकारियों के लिए 2 घंटे लेट कार्यालय में आने की छूट प्रदान की गई है।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सहित संपूर्ण देश में जैन धर्म का पर्युषण पर्व 31 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है जो कि 9 सितंबर 2022 तक चलेगा इस दौरान जैन धर्म के अनुयाई अधिकारी कर्मचारी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के कारण कार्यालय आने में लेट हो जाते हैं ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर द्वारा जैन धर्म के अनुयाई अधिकारी कर्मचारियों के लिए 2 घंटे लेट कार्ड ले में आने की अनुमति प्रदान की गई हैं।
आज हाईकोर्ट जबलपुर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है । इस आदेश के मुताबिक हाई कोर्ट जबलपुर के अधिकारी कर्मचारी जो कि जैन धर्म के हैं उनके लिए पर्यूषण पर्व अवधि 31 अगस्त से 9 सितंबर 2022 के मध्य 2 घंटे देरी से आने की छूट प्रदान की गई है।
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.