Bhopal News:स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के चार विद्यार्थियों को हवाई यात्रा के जरिए दिल्ली में आयोजित कांफ्रेंस में भेजा।
Bhopal News:भोपाल। मोची, मजदूर और किसान परिवार के बच्चों ने हवाई यात्रा की। वे अपने परिवार के पहले सदस्य हैं, जिन्होंने हवाई जहाज से उड़ान भरी।
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के चार विद्यार्थियों ने जीवन कौशल पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रजेंटेंशन देकर परचम लहराया। उन्होंने नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जीवन कौशल पर लाइव प्रजेंटेशन दिया। किसी ने कविता के जरिए तो किसी ने अपने अनुभव शेयर कर प्रदेश का दबदबा कायम किया। वहां से लौटकर अब बच्चे स्कूलों में दूसरे विद्यार्थियों को जीवन कौशल की शिक्षा दे रहे हैं। विभाग ने इन विद्यार्थियाें को हवाई यात्रा के जरिए दिल्ली भेजा था। इसमें राजधानी की सीएम राइज स्कूल निशातपुरा की दो छात्राएं और गुना व इंदौर से एक-एक छात्र शामिल थे। बता दें, कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यूनाइटेड नेशन पापुलेशन फंड एवं भारतीय ग्रामीण महिला संगठन के सहयोग से उमंग जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में किया जा रहा है।मध्यप्रदेश पहला ऐसा राज्य है। जहां सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 2016-17 से जीवन कौशल शिक्षा दी जा रही है। इसकी कक्षाएं भी चलाई जा रही हैं और माड्यूल भी तैयार किए गए हैं।
विभाग ने उन्हें प्रशिक्षण दिया था
विभाग ने उन्हें कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए राजधानी में प्रशिक्षण भी दिया था। अब विद्यार्थी जीवन कौशल को लेकर अपने स्कूल में प्रशिक्षण दे रही हैं।इस कांफ्रेंस में समग्र शिक्षा की अपर परियोजना संचालक मनीषा सेंतिया, संयुक्त संचालक राजीव तोमर,चार शिक्षक सहित चार विद्यार्थी गए थे। इसमें भोपाल से दो छात्राएं अनुराधा जायसवाल व दीक्षा सोलंकी शामिल थीं।स्कूल की तरफ से दोनों छात्राओं को वहां के अनुरूप ड्रेस भी बनवाकर दिए गए थे।
पहली बार हवाई यात्रा करने का मौका मिला
सीएम राइज स्कूल निशातपुरा की 12वीं की छात्रा अनुराधा जायसवाल ने जीवन कौशल शिक्षा ने किस तरह परिवर्तन लाया। इस पर लाइव प्रजेेंटेशन दिया। छात्रा ने माहवारी और लैंगिग समानता पर प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने वहां पर देश-विदेश से आए विशेषज्ञों को प्रभावित कर दिया।उन्होंने कहा कि वे अपने परिवार की पहली लड़की हैं, जिसे हवाई यात्रा करने का मौका मिला। पिता सब्जी मंडी में कार्य करते हैं। जिससे चार भाई-बहन पढ़ाई कर रहे हैं। अनुराधा कलेक्टर बनना चाहती हैं। वहीं दीक्षा सोलंकी के पिता मोची का काम करते हैं।उसने वहां पर कविता के जरिए लैंगिक समानता पर प्रजेंटेंशन दिया।दीक्षा कवयित्री और लेखक बनना चाहती हैं।
वर्जन
-स्कूल की दोनों छात्राओं ने बहुत अच्छा लाइव प्रजेंटेशन दिया। अब वे स्कूल में दूसरे बच्चों को जीवन कौशल की शिक्षा दे रही हैं।
ओंकुश वर्मा, कांफ्रेंस प्रभारी
-दोनों छात्राओं ने जीवन कौशल पर लाइव प्रजेंटेशन दिया है।उन्हें एक अच्छा अवसर मिला।
आरसी जैन, प्राचार्य, सीएम राइज स्कूल निशातपुरा
# Bhopal News
# Bhopal News in Hindi
# Bhopal Latest News
# Bhopal Samachar
# MP News in Hindi
# Madhya Pradesh News
# भोपाल समाचार
# मध्य प्रदेश समाचार
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
Follow Us On Google News – Digital Education PortalBhopal News: किसान और मजदूर की बेटी ने भरी उड़ान अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में लहराया परचम Digital Education Portal 8
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा|
Mp Board 5th 8th Exam Time Table 2023 : एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा 23 मार्च से राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किया टाइम टेबल एवं ब्लूप्रिंट
3 days ago
Pre Board 12th English Paper 2023 Download Pdf file : प्री बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी पेपर डाउनलोड
3 days ago
Mp Board Pre Board Exam 12th Biology Paper 2023 Download Pdf file : प्री बोर्ड कक्षा 12वीं बायोलॉजी पेपर
3 days ago
MP Board Admit Card 2023 : एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2023, Direct Download Mpbse.mponline.gov.in Digital Education Portal
3 days ago
मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2023 : माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा आवेदन, सिलेबस ,संपूर्ण जानकारी