Cm Rise Principal Interview : सीएम राइज विद्यालयों में प्राचार्य का साक्षात्कार 25,26 एवं 27 नवंबर को, यहां देखें साक्षात्कार के लिए चयनित प्राचार्य की सूची, पूछे जाएंगे यह प्रश्न

Cm Rise Principal Interview, सीएम वाइस प्रिंसिपल इंटरव्यू, सीएम राइज प्राचार्य चयन, सीएम राइज प्राचार्य लिस्ट, Education Portal, digital Education Portal,cm rise principal list,CM rise principal interview topic, प्राचार्य साक्षात्कार,
Cm Rise Principal Interview : लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक / सीएम राइज / 2021/4/367 दिनांक 26.10.2021 अंतर्गत विज्ञापित 276 सीएम राइज विद्यालयों में प्राचार्यों का चयन हेतु प्राप्त आवेदको के आवेदन परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यार्थियों का साक्षात्कार संभाग स्तर पर दिनांक 25, 26 तथा 27 नबंवर 2021 को कार्यालयीन समय पर आयोजित किया जाना है। सीएम राइज स्कूलों में प्राचार्य चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाना है। इस हेतु मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन किए गए प्राचार्य की स्क्रूटनी कर साक्षात्कार के लिए पात्र प्राचार्य की सूची जारी कर दी गई है।
- Cm Rise Principal Interview : 238 प्राचार्य का इन मापदंडों पर किया गया साक्षात्कार के लिए चयन
- सीएम राइज प्राचार्य चयन : 10 अंकों का होगा साक्षात्कार
- साक्षात्कार में पूछे जाएंगे यह प्रश्न
- Cm Rise Principal Interview : selected principal List
- Cm Rise Principal Interview :25 से 27 नवंबर के मध्य होंगे साक्षात्कार
Cm Rise Principal Interview : 238 प्राचार्य का इन मापदंडों पर किया गया साक्षात्कार के लिए चयन
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीएम राइज स्कूलों में प्राचार्य के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदित किए गए ऑनलाइन आवेदनों में से 238 प्राचार्य का चयन विभाग के नियमानुसार मापदंड पर खरे उतरने के पश्चात किया गया है।
- स्कूल शिक्षा विभाग अथवा आदिम जाति कल्याण विभाग के अंर्तगत कार्यरत नियमित प्राचार्य हाई स्कूल / हायर सेकेण्डरी
- आदिम जाति कल्याण विभाग के अभ्यर्थी का एन.ओ.सी. ।
- आयु 57 वर्ष से अधिक न हो। (आयु संगणना तिथि 01.01.2021)
- विभागीय जांच / लोकायुक्त / ईओडब्लयू में शिकायत लंबित न हो।
सीएम राइज प्राचार्य चयन : 10 अंकों का होगा साक्षात्कार
सीएम राइज स्कूलों के लिए चयनित प्राचार्य का साक्षात्कार 10 अंकों का होगा। इस साक्षात्कार में चयनित प्राचार्य से विद्यालय एवं नई शिक्षा नीति के संबंध में आवश्यक जानकारियों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
साक्षात्कार में पूछे जाएंगे यह प्रश्न
मध्य प्रदेश सीएम राइस स्कूलों के लिए प्राचार्य के चयन हेतु जारी 238 प्राचार्य की सूची में चयनित प्राचार्य को साक्षात्कार के लिए निम्न टॉपिक पर प्रश्न पूछे जाएंगे
- प्रबंधकीय क्षमता क्रिटिकल थिंकिंग,
- अवकाश नियम,
- भण्डार कय,
- वित्त तथा लेखा नियन,
- अभिलेख संधारण विभाग में संचालित योजनायें,
- नई शिक्षा नीति,
- पालक सहभागिता समुदाय की सहभागिता,
- अंग्रेजी बोलने तथा लिखने में निपुणता,
- कम्प्यूटर संचालन तथा ई-मेल करने, सर्कुलर आदि निकालने में दक्षता तथा हाई स्कूल स्तर पर सभी विषयों के ज्ञान का आंकलन किया जा सकें।
Cm Rise Principal Interview : selected principal List
लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा 276 सीएम राइज स्कूलों के लिए प्राचार्य के आवेदनों की नियमानुसार अनुसार स्क्रुटनी करने के पश्चात 238 प्राचार्य का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है। आपको बता दें कि सीएम राइस स्कूलों में प्राचार्य का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाना है, वहीं शिक्षकों एवं अकादमीक तथा गैरअकादमिक स्टाफ का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जा रहा है।
डिजिटल एजुकेशन पोर्टल चयनित 238 प्राचार्य की सूची यहां पर उपलब्ध करवा रहा है
Interview_Of_Principal_C_M_Rise_School1_398_399_Dated22_11_2021Cm Rise Principal Interview :25 से 27 नवंबर के मध्य होंगे साक्षात्कार
लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार सीएम राइस स्कूलों में चयनित 238 प्राचार्य का साक्षात्कार 25 नवंबर से 27 नवंबर के मध्य संभाग स्तर पर आयोजित किया जाएगा। सीएम राइज स्कूल प्राचार्य साक्षात्कार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश एवं संभाग स्तरीय समिति गठन के संबंध में प्रथक से निर्देश जारी किए जाएंगे।
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|

हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा
Team Digital Education Portal