सी एम राइज विद्यालय प्राचार्य पद के साक्षात्कार हेतु उच्च माध्यमिक शिक्षक/व्याख्याता चयन सूची जारी
सी.एम. राईज विद्यालयों हेतु प्राचार्यों का चयन किया जाना है इस हेतु संबंधितों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्रथम चरण के साक्षात्कार दिसम्बर माह में किए गए थे। द्वितीय चरण में निम्नानुसार अभ्यार्थियों के साक्षात्कार प्रस्तावित हैं।
आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश की स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 275 सीएम राइम्स विद्यालयों के प्राचार्य पद हेतु हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी प्राचार्य के साथ-साथ उप प्राचार्य परीक्षा में चयनित होने वाले उच्च माध्यमिक शिक्षक व व्याख्याताओं का चयन प्राचार्य पद हेतु किए जाने के लिए चयन सूची जारी कर दी है।
Cm Rise 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उच्च माध्यमिक शिक्षकों का चयन प्राचार्य पद के लिए
इस सूची के अनुसार उप प्राचार्य पद के लिए 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उच्च माध्यमिक शिक्षकों का चयन प्राचार्य पद के लिए होने वाले साक्षात्कार हेतु किया गया है ऐसे उच्च माध्यमिक शिक्षक जो उप प्राचार्य के रूप में चयनित हुए हैं । यदि वे प्राचार्य पद पर कार्य करने की इच्छुक हैं तो वे संलग्न पत्र के अनुसार दिए गए दिनांक में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। उप प्राचार्य के पद पर चयनित होने वाले उच्च माध्यमिक शिक्षक जो कि प्राचार्य चयन हेतु साक्षात्कार के लिए पात्र पाए गए हैं उनकी सूची देखने के लिए कृपया नीचे दी गई लिंक को क्लिक कर सकते हैं।
साक्षात्कार में पूछे जाएंगे यह प्रश्न
पात्रता परीक्षण उपरांत चयन हेतु साक्षात्कार (जो कि 10 अंकों का होगा) लिया जाएगा जिसमें निम्न से संबंधित प्रश्न पूछे जाऐंगे प्रबंधकीय क्षमता, क्रिटिकल थिंकिंग, विभाग में संचालित योजनाऐं, नई शिक्षा नीति, पालक सहभागिता समुदाय सहभागिता, अंग्रेजी बोलने तथा लिखने में निपुणता, कंप्यूटर संचालन तथा ईमेल करने, सर्कुलर आदि निकालने में दक्षता तथा हाई स्कूल स्तर पर सभी विषयों के ज्ञान का आंकलन किया जा सके।
प्राचार्य पद हेतु पात्र पाए गए चयनित उपप्राचार्यो की सूची देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.