Circulareducation

बड़ी खबर : 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले, शाजापुर कलेक्टर श्री दिनेश जैन नीमच के नए कलेक्टर, श्री किशोर कुमार कन्याल शाजापुर के नए कलेक्टर

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आईएएस अधिकारियों के एक बार फिर थोकबंद तबादले किए गए हैं।

3 अप्रैल को देर शाम जारी हुई तबादलों की नई लिस्ट

3 April 2023 देर शाम को जारी तबादलों की लिस्ट में शाजापुर कलेक्टर श्री दिनेश जैन का तबादला अब नीमच कलेक्टर के रूप में किया गया है वहीं अब ग्वालियर की नगर पालिका निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल नए कलेक्टर होंगे।

यहां देखें आईएएस अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट

Transfers in Madhya Pradesh: भोपाल(राज्य ब्यूरो)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए छह कलेक्टर बदल दिए। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के स्थान पर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, इंदौर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल को रीवा कलेक्टर बनाया गया है। शाजापुर और नीमच कलेक्टरों को दूसरे जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

सोमवार को देर रात सरकार ने 17 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें चुनाव को देखते हुए मैदानी पदस्थापनाएं की गई हैं। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया को मध्य प्रदेश जल निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। उन्हें भोपाल में तीन साल होने वाले थे, इसलिए उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना पहले से थी।

कौशलेंद्र विक्रम सिंह ग्वालियर कलेक्टर थे। उन्हें वहां से हटाकर मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव बनाया गया था। वे अब भोपाल कलेक्टर होंगे। इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के बेहतर कामकाज को देखते हुए उन्हें रीवा जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प अब महिला एवं बाल विकास विभाग के उपसचिव होंगे। शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अब नीमच का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, नीमच के कलेक्टर मयंक अग्रवाल को स्थानांतरित करते हुए दमोह कलेक्टर बनाया गया है।

दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य अब रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। अभी यह जिम्मेदारी सूफिया फारूकी वली संभाल रही थीं। उन्हें हस्तशिल्प एवं हाथकरघा निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

Join whatsapp for latest update

इंदौर नगर निगम आयुक्त होंगी हर्षिका सिंह

मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह अब इंदौर नगर निगम आयुक्त होंगी। उन्हें मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, झाबुआ कलेक्टर रजनी सिंह अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर, नगर निगम ग्वालियर के आयुक्त किशोर कान्याल को शाजापुर कलेक्टर, अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर तन्वी हुड्डा को कलेक्टर झाबुआ, जबलपुर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा.सलोनी सिडाना को कलेक्टर मंडला, सीहोर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्ष सिंह को नगर निगम आयुक्त ग्वालियर, ग्वालियर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर, अपर कलेक्टर ग्वालियर जयति सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालाघाट विवेक कुमार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ग्वालियर, उप सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हरसिमरनप्रीत कौर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा और एसडीएम महू अक्षत जैन को एसडीएमराजनगर छतरपुर पदस्थ किया गया है। वहीं, ग्रामीण विकास सेवा के डीएस रणदा को आगर मालवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के स्थान पर बालाघाट जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

Join telegram

Madhya Pradesh शासन द्वारा 3 अप्रैल को जारी की गई तबादलों की लिस्ट में निम्नानुसार अधिकारियों के तबादले किए गए हैं 👇

Img 20230404 wa00045889364971911902928
Img 20230404 wa00033952948733130680185
Img 20230404 wa00058136378943274459219
Img 20230404 wa00024428212679108714983
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥
🔥 Whatsapp Group Join Now WhatsappWhatsApp Communitiy
🔥 Whatsapp Community Join Now Whatsapp
🔥 Facebook Page Digital Education PortalClick to follow us
🔥 Facebook Page Sarkari Naukary Click to follow us
🔥 Facebook Group Digital Education PortalDigita educatino portal
आईसीटी@स्कूल योजना 2023 : सरकारी स्कूलों में रखे जाएंगे कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ,अतिथि शिक्षक वर्ग 2 के समान होगा वेतन , अगले सप्ताह से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया 5
Telegram Channel Digital Education PortalTelegram
Telegram Group Digital Education PortalTelegram
Google NewsFollow us on google news - digital education portal
Follow us on TwitterTwitter

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please Close Adblocker to show content