
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG 2022) 2022 के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। अब एमबीबीएस छात्र अपनी इंटर्नशिप 31 जुलाई, 2022 तक पूरी कर सकेंगे। इसके साथ ही नीट पीजी 2022 आवेदन के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जा सकते हैं।
NEET PG 2022 के लिए जो ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो पहले 4 फरवरी को बंद होने वाले थी, उसकी तारीख भी 25 मार्च रात 11:55 तक बढ़ा दी गई है।इसके साथ ही छात्र 29 मार्च से लेकर 7 अप्रैल 2022 तक अपना एप्लीकेशन एडिट भी कर सकते हैं। छात्र 16 जून से NEET PG 2022 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और इसके रिजल्ट 20 जून को आएंगे।
नोटिस में साफ लिखा हुआ है, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेशानुसार NEET-PG 2022 के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। नया नोटिस जारी होने के बाद इंटर्नशिप पूरा होने की तारीख 31 जुलाई 2022 हो गई है। ये नोटिस 8 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि इंटरर्नशिप कर रहे छात्रों को मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर (MoHFW) के सामने प्रस्तुत होकर कट-ऑफ की तारीख 31 जुलाई तक बढ़ाई जाए।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health Ministry) ने नीट एमडीएस 2022 परीक्षा स्थगित कर दी है। अब यह परीक्षा नीट पीजी 2022 (NEET PG 2022) के आसपास ली जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट एमडीएस 2022 एग्जाम की तारीख को 4 से 6 सप्ताह तक आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET MDS 2022 परीक्षा 6 मार्च, 2022 की परीक्षा तिथि अब आधिकारिक रूप से स्थगित कर दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, एनबीई ने 18 फरवरी, 2022 को एक आधिकारिक नोटिस जारी कर सभी को इस बारे में सूचित किया है।NBE द्वारा जल्द ही NEET MDS 2022 नई परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी।
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |