RTE ONLINE ADMISSION 2022-23 : शिक्षा का अधिकार अधिनियम आरटीई 2022 23 नि:शुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से, यहां जाने पूरी प्रक्रिया
![Rte online admission 2022-23 : शिक्षा का अधिकार अधिनियम आरटीई 2022 23 नि:शुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से, यहां जाने पूरी प्रक्रिया 4 Rte online admission 2022-23 : शिक्षा का अधिकार अधिनियम आरटीई 2022 23 नि:शुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से, यहां जाने पूरी प्रक्रिया](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2022/06/rte-online-aavedan-2022-23.png?fit=1024%2C1024&ssl=1)
RTE ONLINE ADMISSION 2022-23 : मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022 23 के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में ऑनलाइन निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया जारी कर दी गई है |
RTE ONLINE ADMISSION 2022-23 : बता दें कि मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (ग) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों को निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के उद्देश्य ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाते हैं| सत्यापन अधिकारियों द्वारा मूल दस्तावेजों का सत्यापन सत्यापन प्रक्रिया में पात्र पाए गए बच्चों से ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से स्कूलों में सीटों का आवंटन किया जाता है |
RTE ONLINE ADMISSION 2022-23
प्रवेश के इच्छुक आवेदक अपनी समग्र आईडी और आधार नंबर दर्ज कर अपने ग्राम या पड़ोस तथा विस्तार के प्राइवेट स्कूलों में कक्षा बार प्रदर्शित हो रही आरक्षित सीटों में निशुल्क प्रवेश हेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर सकते हैं |ऑनलाइन आवेदन के पश्चात निर्धारित तिथि तक दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाना अनिवार्य है| सत्यापन उपरांत पात्र पाए गए आवेदकों से अशासकीय स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत रिक्त सीटों पर आवेदक की पात्रता अनुसार एवं आवेदक द्वारा प्रदत्त विकल्पों के आधार पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा|
RTE ONLINE ADMISSION 2022-23 : आवश्यक तिथियां
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आरटीई शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत निशुल्क प्रवेश के लिए 2022 23 ऑनलाइन शेड्यूल जारी कर दिया है| डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा आपकी सुविधा के लिए यहां पर RTE अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया का ऑनलाइन SHEDULE दिया जा रहा है| कृपया निर्धारित तिथि से पूर्व प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन तथा दस्तावेजों का सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें|
- आरटीई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन एवं त्रुटि सुधार हेतु विकल्प : दिनांक 15 जून से 30 जून 2022 तक
- ऑनलाइन आवेदन के पश्चात (पोर्टल से पावती दो प्रति में डाउनलोड कर) मूल दस्तावेजों से निकट के सत्यापन केंद्र शासकीय जन शिक्षा केंद्र से सत्यापन अधिकारियों से सत्यापन करवाना : दिनांक 20 जून से 1 जुलाई 2022 तक
- रैंडम पद्धति ऑनलाइन लॉटरी द्वारा स्कूल का आवंटन एवं चयनित आवेदकों को एस एम एस के द्वारा सूचना 05 जुलाई 2022 तक
- जिस बच्चे को ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से स्कूल आवंटन हुआ है उसके द्वारा पोर्टल से आवंटन पत्र डाउनलोड कर आवंटित स्कूल में प्रवेश के लिए उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त करना : प्रवेश लेते समय ही संबंधित अशासकीय स्कूल द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से एडमिशन रिपोर्टिंग दर्ज करना अनिवार्य है संबंधित अशासकीय स्कूल द्वारा एडमिशन रिपोर्टिंग दर्ज करने पर पोर्टल द्वारा आवेदक के पंजीकृत मोबाइल पर एस एम एस के माध्यम से पुष्टि भेजना : 6 जुलाई से 16 जुलाई 2022 तक
कोविड में अनाथ बच्चों को लॉटरी में प्राथमिकता
राइट टू एजूकेशन (आरटीई) में सत्र 2022-23 में प्राइवेट स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून है। प्रवेश के लिए सत्यापित आवेदनों की ऑनलाइन लॉटरी 5 •जुलाई को निकाली जाएगी।
इस वर्ष कोविड-19 से माता-पिता या अभिभावक की मृत्यु से अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना में ऑनलाइन लॉटरी में प्राथमिकता दी जाएगी। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र, धनराजू एस ने समय- सारणी जारी करते हुए सभी कलेक्टरों एवं अन्य अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया में फॉर्म के साथ पात्रता संबंधी कोई भी एक दस्तावेज अपलोड करना होगा। आवेदन के बाद आवेदक को दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित संकल केन्द्र वाले स्कूल में अधिकृत अधिकारों से एक जुलाई तक करवाना होगा।
RTE ADMISSION 2022-23 SECOND ROUND SHEDULE
यदि निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्रथम चरण में आरटीई पोर्टल के माध्यम से अशासकीय स्कूलों में आरक्षित सीटों की पूर्ति नहीं हो पाती है, तो द्वितीय चरण की प्रक्रिया 20 जुलाई 2022 से प्रारंभ की जाएगी|
आरटीई ऐडमिशन 2022 सेकंड राउंड के लिए निर्धारित शेड्यूल नीचे दिया जा रहा है –
- द्वितीय चरण प्रवेश हेतु रिक्त सीटों को पोर्टल पर प्रदर्शित करना : 20 जुलाई 2022
- द्वितीय चरण हेतु स्कूलों की चॉइस को अपडेट करना : 20 से 25 जुलाई 2022
- द्वितीय चरण से ऑनलाइन लॉटरी द्वारा स्कूलों का आवंटन करना : 28 जुलाई 2022
- बच्चे की ऑनलाइन आवंटन पत्र डाउनलोड करना तथा और स्कूल द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से एडमिशन रिपोर्टिंग करना : 28 जुलाई 2022 से 5 अगस्त 2022 तक
किस उम्र के बच्चे कौन सी क्लास में ले सकते हैं प्रवेश
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 3 से 5 वर्ष, कक्षा-1 में प्रवेश के लिए 5 से 7 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आवेदक की आयु की गणना 16 जून 2022 की स्थिति में की जाएगी। जन्म प्रमाण-पत्र में अंकित तिथि ही ऑनलाइन आवेदन में दर्ज करना जरूरी है।
RTE ADMISSION 2022-23 राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी मार्गदर्शिका
आरटीई ऐडमिशन 2022 23 के लिए मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं| डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा राज शिक्षा केंद्र द्वारा जारी आवश्यक दिशा निर्देश के प्रति उपलब्ध करवाई जा रही है|
शैक्षणिक_सत्र_2022_23_हेतु_शिक्षा_का_अधिकार_अधिनियम_के_अन्तर्गतअगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
![Rte online admission 2022-23 : शिक्षा का अधिकार अधिनियम आरटीई 2022 23 नि:शुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से, यहां जाने पूरी प्रक्रिया 7 Follow us on google news - digital education portal](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2022/05/google-news-digital-education-portal.png?resize=696%2C696&ssl=1)
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा
Team Digital Education Portal
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.