प्रतिभा पर्व मॉडल आंसर शीट माह मार्च विषय हिन्दी कक्षा 3री || Model Answer Sheet Month of march Topic Hindi Class 3rd
प्रतिभा पर्व मॉडल आंसर शीट माह मार्च विषय हिन्दी कक्षा 3री
Model Answer Sheet Month of march Topic Hindi Class 3rd
कौशल आधारित लिखित प्रश्न
विषय – हिन्दी
निर्देश :– सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
खंड- ‘अ’
प्रश्न 1:- ‘होली’ पाठ के आधार पर बतलाइए कि किस घटना के बाद होली जलाना आरंभ हुआ?
उत्तर – ईश्वर के भक्त प्रहलाद को उसके पिता हिरण्यकश्यप मारने के लिए अपनी बहन होलिका की गोद में बिठाकर जलती हुई आग में डाल दिया था। किंतु प्रहलाद बच गया और होलिका जलकर भस्म हो गई। उसी घटना के बाद से होली जलाना प्रारंभ हुआ।
प्रश्न – 2. पाँच पालतू जानवरों के नाम लिखिते हुए बतलाइए कि, वे हमारे किस प्रकार काम आते हैं?
उत्तर- (1) गाय – गाय दूध देने, गोबर खाद तथा खेती के लिए बछड़े पैदा करने के काम में आती है।
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा
Team Digital Education Portal
(2) घोड़ा – घोड़ा सवारी करने के काम में आता है।
(3) कुत्ता – कुत्ता घर की रखवाली करता है।
(4) गधा – गधा बोझा ढोने के काम में आता है।
(4) बकरी – बकरी दूध देने के काम आती है।
प्रश्न- 3 – आप, घर के किन- किन कामों में मदद करते हैं और कैसे? (कोई-5)
उत्तर- हम घर के (1) झाड़ू लगाना।
(2) पानी भरना।
(3) कपड़े सूखने डालना।
(4) बगीचे में पानी चलाना।
(5) पशुओं को चराना।
कामों में मदद करते हैं
प्रश्न -4 – किन्हीं पाँच पक्षियों के नाम लिखिए और उनके रंग भी लिखिए।
उत्तर- पाँच पक्षियों के नाम
1. तोता – हरा
2. नीलकंठ – नीला
3. कौआ – काला
4. कोयल – काली
5. कबूतर – सफेद
प्रश्न-5 – पेड़ -पौधों से हमें क्या क्या प्राप्त होता है?
उत्तर- पेड़ पौधों से हमें इमारती लकड़ी, जलाऊ लकड़ी, फल-फूल, गोंद, लाख, कत्था, ऑक्सीजन सब्जी-भाजी आदि प्राप्त होते हैं।
प्रोजेक्ट कार्य
खण्ड ‘ब’
प्रश्न 6- आप की पाठ्यपुस्तक की कविता ‘छोटी सी प्याऊ’ में जल का महत्व बताया गया है। आपके आसपास जल कहाँ कहाँ से प्राप्त होता है, जानकारी एकत्र कीजिए। इन स्रोतों के चित्र एकत्रित कर चिपकाए। (कोई पाँच)
क्र. ……….जल के स्रोत …………. चित्र
1. ………. कुआँ
2. ………. नल
3. ………. झरना
4. ………. नदी
5. ………. लालाब
टीप – विद्यार्थी उपरोक्त जल स्रोतों के चित्र अखबार, पुरानी पत्रिकाओं, पुरानी पुस्तकों इत्यादि से चित्र एकत्रित करके प्रश्नपत्र में चिपकाएँ।
प्रश्न 7- निर्देशानुसार शब्द पहेली भरिए –
बाएँ से दाएँ
1. खेती में उपयोग होने वाला यंत्र – हल
2. रंग बदलने वाला जीव – गिरगिट
3. परास्त करना के लिए एक और शब्द होगा – हराना
4. हाथ का पर्यायवाची या करने का भाव – कर
उपर से नीचे
1. मकान /ग्रह का एक पर्यायवाची शब्द – घर
2. आपकी भाषा भारती पाठ्य पुस्तक के पाठ 4 में किस जीव के बारे में बताया गया है – गिलहरी
3. उठना शब्द का विलोम शब्द होगा – गिरना
4. नगर के लिए एक पर्यायवाची शब्द होगा – शहर
टीप – वर्ग पहेली का चित्र ले कर दिया गया है।
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा
Team Digital Education Portal
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.