
USHA TRAINING मध्य प्रदेश उर्जा साक्षरता अभियान नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऊर्जा की बचत एवं मितव्ययिता तथा जलवायु परिवर्तन के पर्यावरणीय दुष्प्रभाव के बारे में आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है|
ऊर्जा साक्षरता अभियान के तहत समस्त शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को उषा की वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना है एवं वहां पर रजिस्टर करने के पश्चात उर्जा साक्षरता अभियान के प्रशिक्षण Module को पूर्ण करते हुए सर्टिफिकेट प्राप्त करना है|
इस लेख में आप जानेंगे 💁♀️
उर्जा साक्षरता अभियान USHA में रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- उर्जा साक्षरता अभियान उषा USHA से जुड़ने के लिए आपको मध्य प्रदेश सरकार की नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग उषा की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करवाना होगा|
- उर्जा साक्षरता अभियान USHA में रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें
उपरोक्त लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आपको कुछ इस तरह की स्क्रीन दिखाई देगी 👇

ऊर्जा साक्षरता अभियान USHA, ऊर्जा संरक्षण के लिए मध्यप्रदेश का एक ऐतिहासिक कदम, जानिए पूरी जानकारी
💁♀️अब आपको यहां पर सबसे पहले नया पंजीयन करे पर क्लिक करना है|
नया पंजीयन पर क्लिक करने के पश्चात आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें नीचे दी गई स्क्रीन दिखाई देगी 👇

- रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात आपको वहां पर दिए गए मॉड्यूल को पूर्ण करते हुए निर्धारित प्रश्नोत्तरी के सही जवाब देने होंगे| प्रशिक्षण मॉड्यूल पूर्ण करने के पश्चात दी गई प्रश्नोत्तरी के चित्र प्रतिशत या अधिक सही जवाब देने के पश्चात आपको सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे|
अब आपको उपरोक्त चित्र में दिखाएं अनुसार रजिस्ट्रेशन फॉर्म में * वाले समस्त फील्ड की जानकारियां भरने के पश्चात दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करते हुए , सबमिट करें बटन पर क्लिक करना है|
सबमिट करने पर आप का रजिस्ट्रेशन Successfull का मैसेज दिखाई देगा|
USHA Portal पर लॉगिन कैसे करें ?
यहां हम आपको बताएंगे कि यदि आपने उषा पोर्टल पर ऊपर दिखाए गए निर्देशानुसार अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है, तो आप उषा पोर्टल पर लॉगिन कैसे कर सकते हैं ?
उषा पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए यहां क्लिक करें
ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करने के पश्चात कुछ इस तरह की स्क्रीन आपको दिखाई देगी 👇

यहां पर दिखाए गए स्टेप अनुसार आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है इसके पश्चात सबमिट बटन पर क्लिक करना है|
जैसे ही सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे आपके मोबाइल पर एक 6 अंको का ओटीपी मैसेज आएगा एवं आपके मोबाइल पर कुछ इस तरह की स्क्रीन दिखाई देगी | 👇

अब आपको मोबाइल पर प्राप्त 6अंको का ओटीपी दर्ज करते हुए दर्ज करें बटन पर क्लिक करना है|

अब आपके सामने ऊपर दिखाए अनुसार स्क्रीन खुलेगी| जिसमें आपको यूजरनेम चुनना है|
यहां हम आपको बता दें कि आपको एक से ज्यादा यूजर नेम भी दिखाई दे सकते हैं| यहां से सिर्फ आपको एक ही यूज़र नेम सुनना है एवं ध्यान रखें जिस यूजरनेम को आप चुने अगली बार फिर से लोगिन करने पर उसी यूज़र नाम को चुन कर आगे बढ़े|
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें|
अब आपको नीचे 👇प्रदर्शित स्क्रीन दिखाई देगी| अब आपको यहां क्लिक करें एल एम एस पर जाएं पर क्लिक करना है| यहां पर ध्यान रखें लॉगआउट बटन पर क्लिक नहीं करना है| अन्यथा आप को फिर से लॉगइन करना होगा|

अब आपको कुछ इस तरह 👇 की स्क्रीन दिखाई देगी | यहां पर आपको Site Home पर क्लिक करना है|

साइट होम पर क्लिक करने पर कुछ इस तरह की स्क्रीन 👇आपको दिखाई देगी| यहां पर आपको ऊर्जा साक्षरता प्रशिक्षण दिखाई देगा | जिसके सामने तीर के निशान के सामने वाले Access बटन पर क्लिक करना है|

Access बटन पर क्लिक करते ही आपको नीचे दी जा रही 👇 स्क्रीन दिखाई देगी|

यहां पर आपको तीर के निशान के सामने दिखाई दे रहे scroll बटन बटन की सहायता से नीचे जाना है| जहां पर आपको Module 1 के नीचे प्रश्नोत्तरी के Module दिखाई देंगे|

अब आप ऊपर दिए गए चित्र अनुसार प्रश्नोत्तरी मॉडल पर क्लिक करना है|

अब आपको ऊपर दिखाया अनुसार प्रश्नोत्तरी शुरू करने के लिए तीर के निशान से दिखाए गए Attempt quiz now बटन पर क्लिक करना है| Attempt quiz now पर क्लिक करते ही आपकी प्रश्नोत्तरी शुरू हो जाएगी|

इस प्रकार ऊपर दिखाए गए चित्र अनुसार पहले प्रश्न के दिए गए 4 विकल्पों में से 1 सही विकल्प को चुनना है एवं Next Page पर क्लिक करना है|
इस प्रकार प्रत्येक Module में कुल 5 प्रश्न दिए गए हैं | प्रत्येक प्रश्न का जवाब देते हुए Next Page पर क्लिक करते जाना है|
इस प्रकार पांचो प्रश्न पूरे होने पर नीचे दी गई स्क्रीन अनुसार आपको Finish attempt का बटन दिखाई देगा| जिसे क्लिक कर आगे बढ़े|

Finish Attempt पर क्लिक करने के पश्चात आपको एक बार पुनः नीचे दी गई स्क्रीन अनुसार Submit all and finish पर क्लिक करना है| 👇

अब आप नीचे दी गई स्क्रीन अनुसार Submit all and finish बटन पर क्लिक करें|

आपको नीचे दी गई स्क्रीन दिखाई देगी | जिसमें आपके द्वारा दिए गए उत्तरों के जवाब सही एवं गलत दिखाई देंगे|

इसके बाद आपको नीचे स्क्रॉल करना है| पेज के अंत में नीचे दी गई स्क्रीन दिखाई देगी| जहां पर जंप करें ऑप्शन दिखाई देगा|

ऊपर दी गई स्क्रीन में जंप करे वाले ऑप्शन पर क्लिक करने पर नीचे दी गई इसके लिए दिखाई देगी जहां पर आपको हाईलाइट किए गए प्रश्नोत्तरी मॉड्यूल चुनकर उन्हें पूर्ण कर फिर से जंप करे वाले ऑप्शन से दूसरे प्रश्नोत्तरी Module चुनना है|

इस प्रकार आप उर्जा साक्षरता अभियान अंतर्गत न्यूनतम 6 एवं अधिकतम 11 Module प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर उन्हें पूर्ण कर लेंगे|
ऊर्जा साक्षरता प्रशिक्षण प्रमाण पत्र डाउनलोड Steps
ऊर्जा साक्षरता प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात प्रश्नोत्तरी में 70% या अधिक अंक पाने पर न्यूनतम 6 प्रश्नोत्तरी Module पूर्ण करने पर आपको Module 3 के नीचे चरण 1 का प्रमाण पत्र का Module 6 के नीचे चरण 2 का प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का ऑप्शन कुछ इस तरह दिखाई देगा|


ऊपर दी गई स्क्रीन अनुसार तीर के निशान से दिखाए गए चरण 1 एवं चरण 2 के प्रमाण पत्र वाले ऑप्शन पर क्लिक करने पर आप आसानी से प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे|
ध्यान दें प्रमाण पत्र डाउनलोड करते दौरान अथवा प्रशिक्षण पूर्ण करने के दौरान सरवर पर लोड अधिक होने की वजह से कुछ समय के लिए उषा पोर्टल काम करना बंद कर सकता है| इससे घबराए नहीं कुछ देर इंतजार करें एवं पुनः प्रयास करें|
इस प्रकार नीचे दिखाए गए प्रमाण पत्र आपको प्राप्त होंगे जिन्हें आप अपने जिला कार्यालय में सॉफ्ट कॉपी में जमा करा सकते हैं|


ऊर्जा साक्षरता अभियान प्रशिक्षण प्रश्नोत्तरी के उत्तर
डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा आपकी सुविधा के लिए यहां पर ऊर्जा साक्षरता अभियान प्रशिक्षण के दौरान प्रश्नोत्तरी में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर की पीडीएफ फाइल दी जा रही है| आप इस पीडीएफ फाइल को देखकर भी प्रश्नोत्तरी हल कर सकते हैं|
USHA Module 1 प्रश्नोत्तरी 👇
USHA-TRAINING-प्रश्नोत्तरी_-मॉड्यूल-1_-Attempt-reviewUSHA Module 2 प्रश्नोत्तरी 👇
USHA-TRAINING-प्रश्नोत्तरी_-मॉड्यूल-2_-Attempt-reviewUSHA Module 3 प्रश्नोत्तरी 👇
USHA-TRAINING-प्रश्नोत्तरी_-मॉड्यूल-3_-Attempt-reviewUSHA Module 4 प्रश्नोत्तरी 👇
USHA-TRAINING-प्रश्नोत्तरी_-मॉड्यूल-4_-Attempt-reviewUSHA Module 5 प्रश्नोत्तरी 👇
USHA-TRAINING-प्रश्नोत्तरी_-मॉड्यूल-5_-Attempt-reviewUSHA Module 6 प्रश्नोत्तरी 👇
USHA-TRAINING-प्रश्नोत्तरी_-मॉड्यूल-6_-Attempt-reviewUSHA Module 7 प्रश्नोत्तरी 👇
USHA-TRAINING-प्रश्नोत्तरी_-मॉड्यूल-7_-Attempt-reviewUSHA Module 8 प्रश्नोत्तरी 👇
USHA-TRAINING-प्रश्नोत्तरी_-मॉड्यूल-8_-Attempt-reviewUSHA Module 9 प्रश्नोत्तरी 👇
USHA-TRAINING-प्रश्नोत्तरी_-मॉड्यूल-9_-Attempt-reviewUSHA Module 10 प्रश्नोत्तरी 👇
USHA-TRAINING-प्रश्नोत्तरी_-मॉड्यूल-10_-Attempt-reviewUSHA Module 11 प्रश्नोत्तरी 👇
USHA-TRAINING-प्रश्नोत्तरी_-मॉड्यूल-11_-Attempt-reviewयदि आपको उपरोक्त प्रक्रिया समझने में किसी प्रकार की कठिनाई आ रही है अथवा प्रमाण पत्र डाउनलोड करने प्रशिक्षण पूर्ण करने संबंधित कोई प्रश्न है ,तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर प्रश्न पूछ सकते हैं | हमें आपके प्रश्नों का उत्तर देने में खुशी होगी|
टीम डिजिटल एजुकेशन पोर्टल
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|

हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा
Team Digital Education Portal