न्यूज डेस्क: रूस एक ऐसे हथियार का निर्माण कर रहा हैं। जिससे अमेरिका, ब्रिटेन सहित दुनिया के कई देशों में खलबली मच गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रूस एक ऐसी परमाणु मिसाइल को विकसित कर रहा है जो अंतरिक्ष से धरती पर अटैक कर सकता हैं।
खबर के अनुसार रूस का यह परमाणु मिसाइल कई साल तक धरती की परिक्रमा करने में सक्षम होगी। जब भी रूस की डिफेंस कमांड इसे हमले का आदेश देगा, यह मिसाइल तुरंत ही निर्धारित लक्ष्य पर परमाणु हमला कर सकती है। एक रिपोट में इस बात का खुलासा हुआ है की रूस यह मिसाइल साल 2025 तक स्पेस में लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा हैं।
ब्रिटेन के चीफ ऑफ डिफेंस इंटेलिजेंस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस एक सबसोनिक न्यूक्लियर पॉवर्ड क्रूज मिसाइल सिस्टम को विकसित कर रहा है जो दुनिया के लिए खतरनाक हैं।
क्यों की इस मिसाइल के द्वारा स्पेस से किसी भी देश पर अटैक किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा की रूस विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संधियों की सीमा को लांघ रहा है तथा दुनिया के लिए बड़ी परेशानी उत्पन कर रहा हैं।
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.