Cm rise school update: जनजातिय विभाग के सीएम राइज स्कूलों के लिए शिक्षक चयन परीक्षा 3 जून 2022 को, पहले 31 मई को होना थी परीक्षा, यहां देखें परीक्षा निर्देश एवं परीक्षा केंद्रों की सूची

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय विभाग द्वारा विश्व स्तरीय शिक्षा मॉडल पर कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत मध्यप्रदेश में अब सीएम राइस स्कूल योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के चयनित विद्यालयों में विश्व स्तरीय सर्व संसाधन युक्त स्कूल अधोसंरचना एवं शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ ,बच्चों के लिए परिवहन सुविधा, खेलकूद ,काउंसलिंग आदि विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के लिए शिक्षकों की चयन परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है एवं अब शिक्षकों के पोस्टिंग आर्डर भी जारी हो रहे हैं इसी बीच अब जनजाति विभाग द्वारा भी विभागीय सीएम राइस स्कूलों के लिए शिक्षक चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
Trible CM Rise Exam 2022
आपको बता दें ट्राइबल डिपार्टमेंट जनजातीय विभाग द्वारा सीएम राइस स्कूलों के लिए शिक्षक चयन परीक्षा का आयोजन पूर्व में 31 मई 2022 को निर्धारित था जिसे अब आगे बढ़ाकर 3 जून 2022 कर दिया गया है।
🙏Cm rise school update: जनजातिय विभाग के सीएम राइज स्कूलों के लिए शिक्षक चयन परीक्षा 3 जून 2022 को, पहले 31 मई को होना थी परीक्षा, यहां देखें परीक्षा निर्देश एवं परीक्षा केंद्रों की सूची💥
cmrise #cm_rise_school #education
मध्य प्रदेश जनजाति विभाग द्वारा आयोजित की जा रही सीएम राइस शिक्षक चयन परीक्षा के लिए विभागीय दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ट्राइबल डिपार्टमेंट द्वारा शीघ्र ही शिक्षकों के लिए प्रवेश पत्र भी अपलोड कर दिए जाएंगे।
डिजिटल एजुकेशन पोर्टल की सुविधा के लिए यहां पर सीएम राइस ट्राइबल डिपार्टमेंट शिक्षक चयन परीक्षा 2022 से संबंधित अपडेट उपलब्ध करवा रहा हैं।
Cm rise trible teacher selection exam center 👇
- सी.एम. राइज जनजातीय विभाग परीक्षा 2022 परीक्षा केन्द्र सूची
- सी.एम. राइज जनजातीय विभाग परीक्षा 2022 निर्देश