दिवाली से पहले केंद्र सरकार के 7th pay commission कर्मचारी (Employees) सहित राज्य सरकार के खाते में बंपर वृद्धि देखी जाएगी। दरअसल कई राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को बोनस (bonus) सहित अन्य भत्ते का लाभ दिया जा रहा है। इसी बीच राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि (DA Hike) की घोषणा कर दी है। डीए में वृद्धि होने की वजह से कर्मचारियों के वेतन में निश्चित रूप से वृद्धि देखी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3.75 फीसद की वृद्धि की गई है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के डीए में 3.75% की वृद्धि को मंजूरी दी है। बता दें कि फिलहाल के लिए शासकीय कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 27.25% भत्ते के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा था, जो बढ़कर 31 फीसद हो गया है। राज्य सरकार के महंगाई भत्ते में वृद्धि से सरकारी खजाने पर 1282.72 करोड़ के अतिरिक्त भार पड़ेगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट के जरिए जानकारी दी गई है। 1 जुलाई 2022 शासकीय कर्मचारी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3.75 फीसद की वृद्धि की जाएगी। अक्टूबर की सैलरी के साथ नवंबर महीने में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। साथ ही 3 महीने के लिए भी कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि के बाद राजस्थान सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया था। जहां दिवाली से पहले उनके महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि की गई थी। वही 1 जुलाई से उनके लिए यह वृद्धि लागू की गई थी। अब दिल्ली सरकार के बाद कर्नाटक सरकार ने भी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥 |
|
🔥 Whatsapp Group Join Now | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
🔥 Google News | Click Here |
🔥 Telegram Channel | Click Here |
🔥 Telegram Channel Sarkari Yojana | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा
Team Digital Education Portal