
अध्यापक संवर्ग वरिष्ठता सूची, #Teacher_Gradation_List, #अध्यापक_संवर्ग_वरिष्ठता_सूची,मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग,वरिष्ठता सूची,वरिष्ठता सूची कैसे देखे,प्राथमिक शिक्षक वरिष्ठता सूची,वरिष्ठता सूची दावा आपत्ती,
अध्यापक संवर्ग वरिष्ठता सूची : मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापक संवर्ग अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक (वरिष्ठ अध्यापक), माध्यमिक शिक्षक (अध्यापक) एवं प्राथमिक शिक्षक( सहायक अध्यापक) की वरिष्ठता सूची एजुकेशन पोर्टल पर अपलोड कर दी गई हैं| आप अपने जिले की वरिष्ठता सूची या जहां पर आप अभी पदस्थ हैं वहां की वरिष्ठता सूची में अपना नाम तथा अपना वरिष्ठता क्रम देख सकते हैं| साथ ही यदि आपको अपनी वरिष्ठता सूची में नाम या अन्य किसी जानकारी में किसी भी प्रकार की दावा आपत्ती है , तो आप अपने संकुल प्राचार्य के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं|
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापक संवर्ग की वरिष्ठता सूची डिजिटल रूप से तैयार की जा रही है| वरिष्ठता सूची में जो जानकारी अपडेट हो रही है वह आपके एजुकेशन पोर्टल पर दर्ज ई सर्विस बुक से ली जा रही है| अतः आप अपनी ई सर्विस बुक शत-प्रतिशत अनिवार्य रूप से पूर्ण कर अपने डीडीओ/संकुल से अपडेट अवश्य करवा ले|
सीएम राइस प्रशिक्षण पूर्ण नहीं हो पाना(Opens in a new browser tab)
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि
- आप अपनी वरिष्ठता सूची कैसे देख सकते हैं ?
- अध्यापक संवर्ग वरिष्ठता सूची निर्धारण के मापदंड क्या है?
- अध्यापक संवर्ग वरिष्ठता सूची निर्धारण कब से किया गया है?
आप अपनी वरिष्ठता सूची कैसे देख सकते हैं ?
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापक संवर्ग की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन 30 जून 2018 की स्थिति में एजुकेशन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है| अर्थात 30 जून 2018 की स्थिति में जहां पर भी आप पदस्थ थे उसी जिले में आप की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया जाएगा| फिलहाल वरिष्ठता सूची का प्रकाशन अंतरिम रूप से किया जा रहा है| जोकि ड्राफ्ट वरिष्ठता सूची के नाम से एजुकेशन पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है|
ड्राफ्ट या अंतरिम वरिष्ठता सूची प्रकाशन में प्राप्त दावे आपत्तियों के निराकरण के पश्चात अंतिम फाइनल वरिष्ठता सूची का प्रकाशन बाद में किया जाएगा|
एजुकेशन पोर्टल के माध्यम से आप किसी भी जिले की वरिष्ठता सूची देख सकते हैं| आप वरिष्ठता सूची देखने हेतु निम्नानुसार चरणों का प्रयोग करते हुए वरिष्ठता सूची देख सकते हैं |
वरिष्ठता सूची देखने के दो तरीके हैं –
👩💻एजुकेशन पोर्टल पर लॉग इन करके आप सीधे अपने जिले की वरिष्ठता सूची देख सकते हैं|
👩💻 एजुकेशन पोर्टल पर लॉगिन किए बिना अन्य जिलों के अध्यापक संवर्ग की वरिष्ठता सूची देख सकते हैं|
उपरोक्त दोनों प्रक्रिया आपको इस लेख में विस्तृत रूप से दर्शाया जा रहा है| कृपया इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े| ताकि आप वरिष्ठता प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत अध्यापक संवर्ग की वरिष्ठता सूची को आसानी से देख पाए|
Education Portal पर Login के माध्यम से वरिष्ठता सूची देखना
एजुकेशन पोर्टल पर लॉगिन करके आप अपने जिले के अध्यापक संवर्ग की केडर वाइज वरिष्ठता सूची देख सकते हैं| यदि आप अन्य जिलों की वरिष्ठता सूची देखना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया नीचे दर्शाई गई हैं|
एजुकेशन पोर्टल पर लॉगिन के माध्यम से अपने जिले की अध्यापक संवर्ग की वरिष्ठता लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें|
👉इसके लिए सबसे पहले आपको एजुकेशन पोर्टल लॉगइन करना होगा|
Login करने के लिए यहां क्लिक करें

अब आपको कुछ इस तरह स्क्रीन दिखाई देगी | जहां से आपको वरिष्ठता प्रबंधन प्रणाली आईकॉन पर क्लिक करना है|

मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा: नियुक्ति उपरांत सेवा शर्तें | MP(Opens in a new browser tab)
यहां से आपको वरिष्ठता सूची वाले आइकन पर क्लिक करना है| यहां एक मेनू खुलेगा| जहां से आपको ड्राफ्ट वरिष्ठता सूची देखें वाले आइकन पर क्लिक करना है|

ड्राफ्ट वरिष्ठता सूची देखें वाले आइकन पर क्लिक करते ही आपको आपके जिले की वरिष्ठता सूची कुछ इस प्रकार लिस्ट दिखाई देगी|
मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा: नियुक्ति उपरांत सेवा शर्तें | MP(Opens in a new browser tab)

यहां पर आपको Cadre वाइज वरिष्ठता सूची दिखाई देगी| आपको जिस कैडर की वरिष्ठता सूची देखना है| उसके सामने वाले आंख वाले आइकन पर क्लिक करना होगा|

इस प्रकार आंख वाले आइकन पर क्लिक करते ही आपको संबंधित संवर्ग की वरिष्ठता सूची कुछ इस प्रकार दिखाई देगी|

अन्य जिलों के अध्यापक संवर्ग की वरिष्ठता सूची देखना
नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से हम आपको मध्य प्रदेश के किसी भी जिले के अध्यापक संवर्ग की अंतरिम वरिष्ठता सूची देखने की प्रक्रिया बता रहे हैं| इस प्रक्रिया में स्टेप बाय स्टेप फॉलो करने पर आप किसी भी जिले के अध्यापक संवर्ग के लोक सेवक के विभिन्न केडर की वरिष्ठता सूची देख सकते हैं|
👩💻वरिष्ठता सूची देखने के लिए सबसे पहले आपको एजुकेशन पोर्टल पर वरिष्ठता प्रबंधन प्रणाली पर जाना होगा|
वरिष्ठता प्रबंधन प्रणाली पर जाने के लिए यहां क्लिक करें- 👉 CLICK HERE TO VIEW GRADATION LIST
MP TEACHER GRADATIO LIST VIEW STEP 1 : उपरोक्त लिंक पर क्लिक करने के बाद सीधे आप वरिष्ठता सूची देखिए वाले MENU में पहुंच जाएंगे|

इसके पश्चात आपको जिले वाले मेनू से जिस जिले की वरिष्ठता सूची देखना है उस जिले का चयन करना है|

जिले का चयन करने के बाद आपको उसके अगले मेनू में स्थानीय निकाय का चयन करने वाला मेनू दिखाई देगा| स्थानीय निकाय का चयन कर आप संबंधित स्थानी निकाय की वरिष्ठता सूची देख सकते हैं|
वर्तमान में स्थानीय निकाय चयन करने वाले मेनू में ऑप्शन नहीं दिखाई दे रहे हैं, तो स्थानीय निकाय वाले मेनू को आप ऐसा ही छोड़ सकते हैं|
इसके बाद आपको कैडर में अध्यापक संवर्ग के जिस कैडर की वरिष्ठता सूची देखना है| उस केडर का चयन करना है| यदि आप वरिष्ठ अध्यापक ,अध्यापक या सहायक अध्यापक की वरिष्ठता सूची देखना चाहते हैं तो उस पदनाम को चुने|

इसके बाद आप तिथि (30/06/2018 की स्थिति मे) वाले कॉलम से वरिष्ठता निर्धारण वर्ष 30/06/2018 चुने|

अब आप ऊपर दिखाए गए चित्र अनुसार View Icon (प्लस वाला आइकन) पर क्लिक करें|

अब आपको ऊपर दिखाई दे रही स्क्रीन दिखाई देगी जिसमें आपके द्वारा चयन किए गए कैडर में सम्मिलित किए गए कुल लोक सेवकों की संख्या दिखाई देगी|

यहां पर आपको आंख वाले आइकॉन पर क्लिक करना है|

अब आपको कुछ इस तरह की स्क्रीन दिखाई देगी !
यहाँ पर आप जिला स्थानीय निकाय , कैडर एवं तिथि का चयन कर दर्शाया गया कैप्चा कोड दर्ज करे !

इसके बाद आप ड्राफ्ट सूची देखे आइकॉन पर क्लिक करे ! इसके बाद आपको नीचे दी गई स्क्रीन अनुसार अध्यापक संवर्ग वरिष्ठता सूची दिखाई देगी|

यदि संबंधित संवर्ग की वरिष्ठता सूची तैयार नहीं की गई है तो आपको कुछ इस तरह का संदेश दिखाई देगा|
No records as per the desired criteria are available in the database or the desired information is not available/select by the user |
अब आपको उपरोक्तानुसार वरिष्ठता ड्राफ्ट सूची दिखाई देने लगेगी! जिसमे निम्नानुसार COLUMN दिखाई देंगे |
शाला का नाम | शिक्षक / लोकसेवक का नाम | पदनाम | जन्मतिथि | कैटेगरी | जेंडर | विषय समूह | नियुक्ति का प्रकार | First appointment date | वरिष्ठता क्रमांक | यदि अध्यापक पद पर पदोन्नति हुई है तो पदोन्नति तिथि | यदि अंतर्निकाय संविलियन हुआ है तो तिथि | वरिष्ठता निर्धारण हेतु संदर्भ तिथि |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
यदि आपको अध्यापक संवर्ग वरिष्ठता सूची से संबंधित अन्य कोई प्रश्न है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं|
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|

हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा
Team Digital Education Portal