मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पात्रता व आवेदन प्रक्रिया – Digital Education Portal

सन 2012 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का आरंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत देश मैं उपलब्ध तीर्थ स्थानों पर सरकार द्वारा तीर्थ यात्रा का आयोजन करवाया जाता है। जिससे कि प्रदेश के विभिन्न नागरिक तीर्थ यात्रा कर पाते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, विशेषताएं आदि। तो दोस्तों यदि आप Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के 60 वर्ष से ज्यादा आयु वाले नागरिकों के लिए मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत देश में उपलब्ध सभी तीर्थ स्थलों में से किसी एक तीर्थ स्थल पर निशुल्क तीर्थ यात्रा सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। इसी के साथ तीर्थ यात्रा करने वाले नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे कि खाने-पीने की सामग्री, रुकने की व्यवस्था आदि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2022 के अंतर्गत वह सभी नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से ऊपर है या फिर 60% से ज्यादा विकलांग है वह अपने साथ अपनी देखभाल के लिए एक सहायक को भी ले जा सकते हैं।
- यदि समूह जत्था के रूप में प्रदेश के नागरिक यात्रा कर रहे हैं तो तीन चार व्यक्तियों के लिए एक सहायक इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।
- इस योजना का कार्यान्वयन मध्य प्रदेश सरकार, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत अमरनाथ, शिर्डी, काशीजेड अजमेर जैसे तीर्थ स्थल शामिल किए गए हैं।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को किया जाएगा दोबारा से आरंभ
सरकार द्वारा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को दोबारा से आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के बुजुर्ग नागरिकों को तीर्थ दर्शन करवाए जाएंगे। कोरोना संक्रमण के कारण इस योजना को बंद कर दिया गया था। इस योजना के अंतर्गत अंतिम ट्रेन 10 जनवरी 2022 को रवाना की गई थी। अब इस योजना को दोबारा से आरंभ किया जाएग। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के बुजुर्गों को अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थानों के दर्शन करवाए जाएंगे। राज्य सरकार के धर्मस्व विभाग की रेलवे के अफसरों के साथ इस संबंध में चर्चा भी हो चुकी है। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर आईआरसीटीसी ने ट्रेन चलाने पर भी अपनी सहमति प्रदान की है।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2022 आवेदन
इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 60 वर्ष से ज्यादा आयु के नागरिक निशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। सभी नागरिकों को यात्रा के दौरान सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। यदि आप भी Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2022 का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके पश्चात आपको यह आवेदन पत्र तहसील या फिर उप तहसील कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने के बाद आपकी पात्रता का सत्यापन किया जाएगा। सफलतापूर्वक सत्यापन के बाद आप के आवेदन पत्र को मंजूरी मिल जाएगी। जिसके पश्चात आप तीर्थ यात्रा कर सकेंगे।
Key Highlights Of Madhya Pradesh Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2022
योजना का नाम | मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना |
किस ने लांच की | मध्य प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | निशुल्क तीर्थयात्रा प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2022 |
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2022 के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाएं
- विशेष रेल से यात्रा
- खाने-पीने की सामग्री
- रुकने की व्यवस्था
- जहां आवश्यक हूं बस से यात्रा
- गाइड एवं अन्य सुविधाएं
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य
हमारे देश में कई नागरिक ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते हैं। इस स्थिति में उनकी तीर्थ यात्रा करने की इच्छा अधूरी रह जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का आरंभ किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर प्रदान करना है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत लाभार्थी देश में उपलब्ध तीर्थ स्थल में से किसी एक तीर्थ स्थल पर निशुल्क तीर्थ यात्रा कर सकते हैं। तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए वह अपने साथ एक सहायक को भी ले जा सकते हैं।
एमपी तीर्थ दर्शन योजना 2022 के अंतर्गत उपलब्ध तीर्थ स्थल
(अ) परिशिष्ट (एक) –
- श्री बद्रीनाथ
- श्री केदारनाथ
- जगन्नाथ पुरी
- श्री द्वारकापुरी
- हरिद्वार
- अमरनाथ
- वैष्णोदेवी
- शिर्डी
- तिरुपति
- अजमेर शरीफ
- काशी (वाराणसी)
- गया
- अमृतसर
- रामेश्वरम्
- सम्मेद शिखर
- श्रवणबेलगोला
- वेलाकानी चर्च (नागपट्टनम )
(17-अ) श्री रामदेवरा, जेसलमेरगंगासागर
- कामाख्या देवी
- गिरनार जी
- पटना साहिब
- मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थल – उज्जैन, मेहर, श्री रामराजा मंदिर ओरछा, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर और मुडवारा|
(ब) परिशिष्ट (दो) –
- रामेश्वरम् – मदुरई
- तिरुपति – श्री कालहस्ती
- द्वारका – सोमनाथ
- पूरी – गंगासागर
- हरिद्वार – ऋषिकेश
- अमृतसर – वैष्णोदेवी
- काशी – गया|
कलेक्टर द्वारा की जाने वाली व्यवस्था
- पत्र प्राप्त करवाना
- यात्रियों का चयन करना
- शासकीय अधिकारी/कर्मचारी की अनुरक्षक के रूप में ड्यूटी करना।
- यात्रा के लिए सुरक्षा कर्मी की तैनाती करना।
- स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सक की व्यवस्था करना।
- यात्रियों का टिकट वितरण करवाना।
- यात्रियों को प्लेटफार्म से विशेष ट्रेन में बैठाना।
MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2022 के कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
- आवेदक द्वारा आवेदन पत्र को हिंदी में भरा जाना है।
- आवेदन पत्र में आवेदक को एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लगाना है।
- आपात स्थिति के लिए किसी संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर तथा निवास का पता प्रदान करना अनिवार्य है।
- यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ तथा मादक पदार्थ ले जाना मना है।
- कोई भी बहुमूल्य रतन,आभूषण आदि साथ ले जाना यात्रा में वर्जित है।
- यात्रा के दौरान संपर्क अधिकारी का पालन करना आवश्यक है।
- यात्रियों से यह निवेदन है कि यात्रा के दौरान कोई भी ऐसा आचरण ना करें जिससे कि प्रदेश की छवि खराब हो।
- यात्रियों को अपने साथ परिचय पत्र ले जाना अनिवार्य है।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana को सन 2012 में आरंभ किया गया है।
- इस योजना के अंतर्गत देश में उपलब्ध तीर्थ स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
- इस योजना का लाभ 60 वर्ष से ज्यादा आयु के नागरिक उठा सकते हैं।
- देश में उपलब्ध सभी तीर्थ स्थलों में से किसी एक तीर्थ स्थल पर इस योजना के माध्यम से लाभार्थी तीर्थ यात्रा कर सकते हैं।
- यात्रा के दौरान प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे कि खाने-पीने की सामग्री, रुकने की व्यवस्था आदि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत सभी नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से ऊपर है या फिर 60% से ज्यादा विकलांग है वह अपने साथ देखभाल के लिए एक सहायक को भी ले जा सकते हैं।
- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का कार्यान्वयन मध्य प्रदेश सरकार, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के द्वारा किया जाएगा।
- आवेदक के द्वारा आवेदन पत्र को हिंदी में भरा जाना अनिवार्य है।
- आवेदन पत्र में आवेदक को रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लगवाना अनिवार्य है।
- आपात स्थिति के लिए किसी संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर तथा पता प्रदान करना भी आवेदक के लिए अनिवार्य है।
- यात्रा पर किसी भी प्रकार के ज्वाला शील पदार्थ या मादक पदार्थ ले जाना मना है।
- यात्रा पर बहुमूल्य रतन, आभूषण आदि साथ ले जाना भी मना है।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आवेदन के लिए पात्रता
यात्री के लिए पात्रता
- यात्री मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 60 वर्ष या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए।
- यदि आवेदक महिला है तो उसकी आयु के लिए 2 वर्ष की छूट है।
- योजना के अंतर्गत समूह द्वारा भी आवेदन किया जा सकता है।
- एक समूह में केवल 25 व्यक्ति ही हो सकते हैं।
- यदि पति पत्नी दोनों तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं तो किसी एक का पात्र होना अनिवार्य है। यदि पति पत्नी में से कोई एक पात्र है और दूसरा पात्र नहीं है तब भी दोनों तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
- यदि नागरिक 60% से अधिक विकलांग है तो उसके लिए आयु का कोई बंधन नहीं है।
- सभी यात्री शारीरिक तथा मानसिक रूप से सक्षम होने चाहिए। वह निम्नलिखित में से किसी भी रोग के शिकार नहीं होना चाहिए।
- कोंजेष्टिव
- कार्डियाक
- शवास में अवरोध सम्बन्धी बीमारी
- कोरोनरी अपर्याप्तता
- कोरोनरी थ्रोम्बोसिस
- मानसिक व्याधि
- कुष्ठ रोग आदि
सहायक के लिए पात्रता
- यदि यात्री की आयु 65 वर्ष से ज्यादा है और वह एकल है या यात्री की पति पत्नी की आयु 65 वर्ष से अधिक है या फिर यात्री 60% से ज्यादा विकलांग है तो उसके साथ एक सहायक होना अनिवार्य है।
- समूह/जत्था यात्रा करने वाले 3 से 5 व्यक्तियों के समूह में एक सहायक जा सकता है।
MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2022 के महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
- इसके पश्चात आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको इस फॉर्म का प्रिंट निकालना होगा।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, आपका मोबाइल नंबर, पता आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को इस फॉर्म से अटैच करना होगा।
- इसके बाद आपको यह फॉर्म तहसील/उप तहसील कार्यालय में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
- इसके पश्चात आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको इस फॉर्म का प्रिंट निकालना होगा।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, आपका मोबाइल नंबर, पता आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को इस फॉर्म से अटैच करना होगा।
- इसके बाद आपको यह फॉर्म तहसील/उप तहसील कार्यालय में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
परिपत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन योजना कीआधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको फॉर्म डाउनलोड करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको परिपत्र डाउनलोड करें कि लिंक पर क्लिक करना होगा।

- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने परिपत्र खुलकर आ जाएगा।
- इसके पश्चात आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप डाउनलोड का ऑप्शन पर क्लिक करेंगे परिपत्र डाउनलोड हो जाएगा।
तीर्थ यात्रा की सूची देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- इसके पश्चात आपको यात्रा का विवरण के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको तीर्थ यात्रा की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें तीर्थ यात्रा की पूरी सूची होगी।
- आप सूची में से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
स्टेशन जहां से संबंधित जिले के यात्री बैठेंगे उनका विवरण

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
- इस पेज पर आप स्टेशन जहां से संबंधित जिले के यात्री बैठेंगे उनका विवरण देख सकते हैं।
आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होमपेज पर आपको डैशबोर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको आवेदन की स्थिति जाने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।
- अब आप को आवेदन की स्थिति देखे के ऑप्शन पर क्लिक कर रहा होगा।
- आवेदन की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
जिला अनुसार तीर्थ यात्रा की सूची देखने की प्रक्रिया

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- अब आपको तीर्थ दर्शन यात्रियों की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal