मध्य प्रदेश कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2023 : सरकारी स्कूलों में इसी महीने होगी भर्ती, जानिए वेतन, योग्यता, ऑनलाइन आवेदन एवं संपूर्ण जानकारी 👇

कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2023, मध्य प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक भर्ती, आईसीटी स्कूल योजना, computer structure vacancy 2023,computer trainer recruitment MP, ICT@school, vacancy,
कंप्यूटर क्षेत्र में डिग्री धारी बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में इसी माह मई जून में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की भर्ती होने जा रही है।
इस लेख में हम कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता, वेतन ,ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी दे रहे हैं कृपया इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े एवं अपने साथियों को शेयर करना ना भूले।

स्कूलों में होगी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की भर्ती
श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा जारी परिपत्र क्रमांक 1040 दिनांक 17 मई 2023 में लिखा है कि, समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित ICT@School परियोजना अंतर्गत विद्यालयों में स्थापित कम्प्यूटर लैब में एक कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर रखे जाने (नियुक्त किए जाने) के निर्देश जारी किये गये हैं।
मध्य प्रदेश समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत आईसीटीएस@स्कूल योजना अंतर्गत मध्य प्रदेश के चयनित हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की भर्ती प्रक्रिया के विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बता दें कि भारत सरकार समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आईसीटी@स्कूल योजना लागू की गई है । जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के चयनित सरकारी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में कंप्यूटर लैब की स्थापना प्रारंभ हो चुकी है । अब शीघ्र ही इन स्कूलों में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की भर्ती की जाएगी जिसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए हैं।
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
मध्य प्रदेश के सरकारी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में होने जा रही कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार होना आवश्यक है 👇
💁BE (CE/IT/EC) / B.Sc. (Computer Science) / BCA / कम्प्यूटर साइंस में स्नातकोत्तर।
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
मध्यप्रदेश में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2023 अतिथि शिक्षक वर्ग 2 के रूप में की जाएगी जिसके लिए संबंधित अभ्यर्थी को अतिथि शिक्षक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
💁योग्यताधारी इच्छुक आवेदक अतिथि शिक्षक पोर्टल GFMS PORTAL मे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
💁रजिस्ट्रेशन पश्चात् संकुल स्तर से सत्यापन उपरांत स्कोर कार्ड जनरेट होगा।
कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर की आवश्यकता से संबंधित इस निर्देश की प्रति को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी।
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2023 आवेदन की तिथि
💁अतिथि शिक्षक पोर्टल में “SSS2-आई.टी.” का स्कोर कार्ड धारी आवेदक कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर के लिये विद्यालय में दिनांक 25.05.2023 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया
💁कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए निर्धारित दिनांक तक पप्राप्त आवेदनों की सूची मेरिट के आधार पर बनायी जाएगी।
💁 स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार दिनांक 27.05.2023 तक एस.एम.डी.सी. की बैठक में विद्यालय के पैनल को अनुमोदित किया जाएगा।
💁 मेरिट के क्रम में आमंत्रण का कार्य पूर्ण किया जाएगा।
💁कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर हेतु आवेदन प्राप्त न होने की स्थिति में अतिथि शिक्षक पोर्टल में उपलब्ध SSS2- आई.टी. के विकासखण्ड / जिले के पैनल से मैरिट के आधार पर किये जाएंगे।
💁कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर को आमंत्रित करने के पूर्व यह सुनिश्चित करें कि आवेदक के पास GFMS पोर्टल जनरेटेड 5552- आई. टी. का स्कोर है, जिसकी पुष्टि GFMS पोर्टल से की जा सकती है।
💁किसी भी स्थिति में बिना स्कोर कार्ड के कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर को नहीं रखा जाएगा।
💁 संस्था प्रमुख GFMS पोर्टल से आवेदक का स्कोर कार्ड डाऊनलोड कर अभिलेख में संधारित करेंगे।
💁आमंत्रित किये गये कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर की जानकारी विमर्श पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2023 मानदेय वेतन भत्ते
कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्टर का मानदेय अतिथि शिक्षक SSS-2 के निर्धारित मानदेय के अनुसार मानदेय देय होगा ।
जिसका भुगतान समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय को जारी किया जायेगा।
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥 |
|
---|---|
🔥 Whatsapp Group Join Now | ![]() |
🔥 Whatsapp Community Join Now | ![]() |
🔥 Facebook Page Digital Education Portal | ![]() |
🔥 Facebook Page Sarkari Naukary | ![]() |
🔥 Facebook Group Digital Education Portal | ![]() |
Telegram Channel Digital Education Portal | ![]() |
Telegram Group Digital Education Portal | ![]() |
Google News | ![]() |
Follow us on Twitter | ![]() |
One Comment