मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश के 17 जिलों में एनजीओ के माध्यम से संचालित होगी शैक्षणिक गतिविधियां, राज्य शिक्षा केंद्र एवं डॉ सावित्री पाठक सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थान एनजीओ के मध्य हुआ करार
मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा नित नए प्रयोग शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए किए जा रहे हैं। जहां एक और करोड़ों रुपए की लागत से सीएम राइस स्कूल योजना प्रारंभ की जा रही है। वहीं अब मध्यप्रदेश में स्कूलों को एनजीओ के माध्यम से संचालित करने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र और एनजीओ के मध्य करार हो गया है।
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ब्रेकिंग न्यूज़
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा डॉक्टर सावित्री पाठक सामाजिक एवं शिक्षण संस्थान के मध्य हुए अनुबंध के अनुसार उक्त एनजीओ मध्य प्रदेश के 17 जिलों में शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से स्कूली छात्र छात्राओं को दक्ष बनाने का प्रयास करेगा। इसके लिए एनजीओ और राज शिक्षा केंद्र के मध्य 3 वर्ष का अनुबंध भी हो गया है।
दो चरणों में दिया जाएगा एनजीओ को कार्य
डॉ. सावित्री पाठक सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थान का मध्यप्रदेश के 17 जिलों भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, शिवपुरी, दतिया, होशंगाबाद, हरदा, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, खण्डवा, छतरपुर, उज्जैन, शाजापुर, पन्ना एवं इंदौर जिले की माध्यमिक शालाओं में अनुबंध अनुसार शैक्षिक गतिविधियों में एक सहायक प्रणाली सृजन द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्र/छात्राओं को दक्ष करने हेतु प्रमुख गतिविधियां में बच्चों के लिए बुनियादी पठन और समझ से सीखने के स्तर के में सहयोग प्रदान करने के संबंध में प्रशासकीय अनुमोदन उपरांत एमओयू अनुसार 3 वर्षों हेतु कार्य संपादित करने की अनुमति एमओयू में उल्लेखित शर्तों एवं राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा अशासकीय संस्थाओं हेतु समय-समय पर जारी किये गये निर्देशों के अधीन प्रदान की गई है।
प्रथम चरण में 7 जिलों को किया गया शामिल
संस्था को प्रथम वर्ष 2021-22 में प्रथम चरण में 7 जिलों भोपाल, विदिशा, होशंगाबाद, रायसेन, पन्ना, सागर और शाजापुर में अनुबंध अनुसार गतिविधियों के आयोजन की संबंधित जिलों की शालाओं में अनुमति प्रदान की गई है।
द्वितीय चरण में शामिल होंगे यह 10 जिले
संस्था को प्रथम वर्ष 2021-22 में प्रथम चरण में 7 जिलों भोपाल, विदिशा, होशंगाबाद, रायसेन, पन्ना, सागर और शाजापुर में अनुबंध अनुसार गतिविधियों के आयोजन की संबंधित जिलों की शालाओं में अनुमति प्रदान की गई है। प्रथम चरण की उपलब्ध के आधार पर द्वितीय चरण में 10 जिलों सतना, इंदौर, उज्जैन, खंडवा, देवास, गुना, शिवपुरी रीवा, सीहोर और दतिया में कार्य करने की अनुमति समीक्षा उपरांत प्रदान की जायेगी।
हमे फेसबुक पर फोलो करने के लिए क्लिक करे | Click To Follow on Facebook |
टेलीग्राम पर ज्वाइन करे | Click To Join Telegram |
Join Facebook Group | फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक करे |
बेल आइकॉन पर क्लिक कर सब्सक्राइब करे |
This post was last modified on March 16, 2021 10:13 pm