MP News: भोपाल(राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ने की संभावना है। नवंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए सेवा अवधि छह माह बढ़ाने पर लगभग सभी स्तर पर सहमति है। अब केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की तैयारी है।
यह 31 मई से पहले भेजा जाएगा, क्योंकि 31 मई को उनकी सेवावृद्धि की अवधि समाप्त हो रही है। बता दें कि नवंबर 2022 में बैंस की अर्धवार्षिकी आयु पूरी हो चुकी है। सेवानिवृत्ति के दिन ही उन्हें छह माह की सेवावृद्धि दी गई थी। उनके बैच 1985 के सभी अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से सरकार की योजनाओं को मुख्य सचिव क्रियान्वित करा रहे हैं, उससे उन्हें छह माह की सेवावृद्धि दिए जाने की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री के साथ उनका तालमेल भी अच्छा है। पिछले माह कुछ कलेक्टरों के स्थानांतरण किए गए तो उसमें मुख्य सचिव की पसंद को महत्व दिया गया।
बैंस को सेवा वृद्धि देने से पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन को मुख्य सचिव पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था पर केंद्र सरकार उन्हें छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। अब उन्हें केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव बनाया गया है और चुनावी वर्ष में सरकार कोई प्रयोग भी नहीं करना चाहती है।
यही कारण है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य सचिव को छह माह की सेवा वृद्धि और दिलवा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह को भी सेवा वृद्धि दी गई थी।
आइएएस संवर्ग में चयन के लिए डीपीसी 19 को
उधर, राज्य प्रशासनिक सेवा से आइएएस संवर्ग में चयन के लिए 19 मई को संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक होगी। इस बार एक साथ 33 पदों के लिए बैठक होगी। इसमें वर्ष 2021 के 19 और वर्ष 2022 के 14 पद शामिल हैं।
# Iqbal Singh Bains
# mp election 2023
# Madhya Pradesh Chief Secretary
# Madhya Pradesh news
# Madhya Pradesh government
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
Follow Us On Google News – Digital Education PortalMp News: विधानसभा चुनाव तक इकबाल सिंह बैंस ही रहेंगे मुख्य सचिव छह माह अवधि बढ़ाने की तैयारी Digital Education Portal 8
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा|
🌟 Mp Breaking Update रसोइया मानदेय वृद्धि 2023🌟 मध्य प्रदेश के स्कूलों में रोटी बनाने वाले रसोइयों के मानदेय में हुई ₹2000 प्रति माह की वृद्धि, मध्य प्रदेश शासन ने जारी किए आदेश
5 days ago
👉मध्यप्रदेश अतिथि विद्वान भर्ती 2023 : कालेजों में अतिथि विद्वानों की नियुक्ति के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू,25 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया
August 6, 2023
Mp Ruk Jana Nahi Part 2 Exam 2023 Form Date : रुक जाना नहीं पार्ट 2 का फॉर्म कब से भरेगा, यहां से देखें एग्जाम डेट » Digital Education Portal
July 7, 2023
🌟 Madhya Pradesh Police Bharti 2023 🌟: Mp Job Alert अगस्त में शुरू होगी 500 उप निरीक्षकों की भर्ती, नियमावली तैयार कर रहा मुख्यालय Digital Education Portal
July 4, 2023
🌟संविदा कर्मचारी Breaking News🌟 संविदा कर्मचारियों के लिए खुश खबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया यह बड़ा ऐलान : नियमित कर्मचारियों के वेतन भत्तो के साथ आंदोलन के दौरान काटे गए वेतन तथा दर्ज किए मामले होंगे वापस