![निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त होए cm, अधिकारियों को दिए निर्देश। 29/08/2020 4 Wp 1598700611990](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2020/08/wp-1598700611990.jpg?fit=857%2C422&ssl=1)
निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त होए CM, अधिकारियों को दिए निर्देश 29/08/2020
भोपाल(प्रतुल पाराशर):
भोपाल(प्रतुल पाराशर): इंदौर दौरे दौरान निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा सामने आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान वरिष्ठ अफ़सरों को निर्देश दिए हैं कि निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाई जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि पर रोक को लेकर जल्द से जल्द कानून बनाया जाएगा।
![निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त होए cm, अधिकारियों को दिए निर्देश। 29/08/2020 5 निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त होए cm, अधिकारियों को दिए निर्देश। 29/08/2020](https://i0.wp.com/educationportal.org.in/wp-content/uploads/2020/08/n20996402059da8f68896cd0405dd0de8986400481294cd8fabfaa81e2aa841f9c1404f1e4.jpg?resize=700%2C400&ssl=1)
सीएम शिवराज सिंह चौहान:
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि कल इंदौर में
मुझे कुछ बहनों ने मिलकर निजी स्कूलों द्वारा फीस को लेकर की जा रही मनमानी से अवगत
कराया था। मैंने आज अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दे दिए हैं|
निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी। इस संकटकाल में उन्हें अभिभावकों से अनाप-शनाप फीस वसूलने नहीं दिया जाएगा।
आपको बता दें कि शुक्रवार को इंदौर दौरे दौरान बायपास से पीपल्याहाना चौराहा तरफ आ रहे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले को एक महिला ने रोक लिया था।
मध्य प्रदेश के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत, आस्थगित की गई बकाया राशि।(Opens in a new browser tab)
महिला ने इंदौर के सभी पालकों की ओर से आपसे एक निवेदन करना चाहती हूं कि
ये जो फीस का मुद्दा है, इसका आप जल्दी से जल्दी निराकरण करें।
इसे लेकर पालक काफी परेशान हैं। आज मुझे स्कूल के बाहर तीन घंटे तक खड़े रहना पड़ा।
हमें अंदर भी नहीं आने दिया। आप इस मुद्दे को दिखवाइए सर।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि आप चिंता मत कीजिए, मैं इस मामले को दिखवाता हूं।
अब किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना बेहद आसान पीएम किसान सम्मान निधि(Opens in a new browser tab)
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.