corona

देश में कोरोना कोविड19 के मामले 11 लाख के पार: हर 10 लाख की आबादी में 10 हजार लोगों की जांच हो रही, इनमें 787 संक्रमित मिलते हैं; पिछले 3 लाख केस महज 9 दिन में बढ़े

नई दिल्ली 28 मिनट पहले पहले कोरोना कोविड19 covid 19 के एक लाख मामले 110 दिन में पूरे हुए थे। अब केवल 3 दिन में संक्रमित 10 से 11 लाख हो गए.
भारत दुनिया का दूसरा देश बना, जहां हर रोज सबसे
ज्यादा संक्रमित मिल रहे टॉप-10 संक्रमित देशों में मैक्सिको के बाद सबसे कम टेस्टिंग दर भारत में

भारत में संक्रमण का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली में देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 11 लाख के पार हो गया है। लगातार तीसरी बार है, जब सिर्फ 3 दिनमें एक लाख नए संक्रमित मिले हैं। यहां हर 10 लाख की आबादी में 787 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

आबादी के लिहाज से संक्रमण का स्तर भारत में कम है,लेकिन यहां हर 10 लाख की आबादी में टेस्टिंग की दर भी बहुत कम है। सबसे ज्यादा संक्रमित 10 देशों में होने वाली टेस्टिंग की तुलना यदि भारत से की जाए तो मैक्सिको के बाद भारत ही दूसरा देश है, जहां सबसे कम लोगों की जांच हो रही है। इस मामले में इंग्लैंड पहले नंबर पर है, जहां हर 10 लाख की आबादी में 1.93 लाख लोगों की जांच हो रही है। रूस में इतनी ही आबादी में 1.69 लाख और अमेरिका में 1.43 लाख लोगों की जांच हो रही है। भारत में हर 10 लाख की आबादी में 10 हजार लोगों की जांच हो रही है। मैक्सिको में यह संख्या 6.195 है।

हर दो दिन में 70 हजार केस बढ़ रहे

देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई। फिर संक्रमण की रफ्तार में इतनी तेजी आई कि महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में महज 10 दिन लगे। 3 से 4 लाख मामले होने में 8 दिन और 4 से 5 लाख मामले होने में केवल 6 दिन लगे। केस बढ़ने की यह रफ्तार लगातार तेज हो रही है। 5 से 6 लाख और 6 से 7 लाख मामले होने में केवल 5-5 दिन लगे। इस बार 7 से 8 लाख मामले होने में केवल 4 दिन लगे। इसके बाद हर तीन दिन में एक लाख नए केस बढ़े और महज 9 दिनों में संक्रमितों की संख्या 8 लाख से 11 लाख तक पहुंच गई। हर दिन अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में ही संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। यहां हर दो दिन में 70 हजार लोग संक्रमित पाए जाते हैं।

अब तक 1.34 करोड़ लोगों का टेस्ट, इसमें 8.02% लोग पॉजिटिव निकले

देश में अब तक एक करोड़ 34 लाख लोगों की कोरोना टेस्टिंग हो चुकी है। इनमें 8.02% लोग संक्रमित मिले हैं। अमेरिका में 4 करोड़ टेस्टिंग हुई है और इनमें 8.05% लोग पॉजिटिव पाए गए। सबसे खराब हालत ब्राजील की है। यहां अब तक 49 लाख लोगों की जांच हुई और इनमें 42.25% लोग संक्रमित मिले हैं। दुनिया का 8वां देश है, जहां संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा जानें गई हैं। यहां हर 10 लाख लोगों में 19 मरीजों की मौत हो रही है। देश में अब तक 27 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें अभी तक अमेरिका में हुई हैं। यहां 1.42 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हर 10 लाख की आबादी में 432 मौतें हो रहीं हैं । दूसरे नंबर पर ब्राजील है जहां 78,817 लोगों की जान जा चुकी है। यहां 10 लाख की आबादी पर 371 मौतें हो रही हैं।

देश में सबसे संक्रमित राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और कर्नाटक भारत में कुल संक्रमितों में 27.35% लोग महाराष्ट्र से ही हैं। मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक हुई कुल मौतों में 44.85% लोग इसी राज्य से थे। देश का दूसरा सबसे संक्रमित राज्य तमिलनाडु है। 11 लाख संक्रमितों में 15.82% लोग यहीं से हैं। देश की राजधानी दिल्ली के 13.38% संक्रमित हैं। 63% मरीज ठीक हुए, एक्टिव केस 3.80 लाखदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख से ज्यादा हो गई है। इनमें से 6.87 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 2.45% मरीजों की मौत हो चुकी है। 3.80 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अमेरिका का डेथ रेट सबसे ज्यादा 4.21% है। ब्राजील में अब तक 3.93% मरीजों की जान जा
चुकी है।

Join whatsapp for latest update

Join telegram


Discover more from Digital Education Portal

Subscribe to get the latest posts to your email.

Show More

आपके सुझाव हमारे लिए महत्त्वपूर्ण हैं ! इस पोस्ट पर कृपया अपने सुझाव/फीडबैक देकर हमे अनुग्रहित करने का कष्ट करे !

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

Discover more from Digital Education Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Please Close Ad Blocker

हमारी साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें लगता है कि आप विज्ञापन रोकने वाला सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं. कृपया इसे बंद करें|