मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को भी स्वीकार किए जाएंगे नामांकन पत्र।
भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश में पहले और दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए अब तक 14 हजार 525 अभ्यर्थी नामांकन पत्र जमा कर चुके हैं। शुक्रवार को आठ हजार 81 नामांकन जमा किए गए। शनिवार को भी नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जामोद ने बताया कि शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य के लिए 186, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 695, सरपंच पद के लिए चार हजार 781 और पंच पद के लिए दो हजार 419 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए।
इन्हें मिलाकर अब तक जिला पंचायत सदस्य के लिए 302, जनपद पंचायत सदस्य के लिए एक हजार 132, सरपंच पद के लिए नौ हजार 371 और पंच पद के लिए तीन हजार 720 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किए जा चुके हैं। नामांकन पत्र 20 दिसंबर तक जमा होंगे। इनकी जांच 21 दिसंबर को होगी और 23 दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
आदेश को समझने का प्रयास कर रहे हैं : जेपी धनोपिया
स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश को प्रदेश कांग्रेस कमेटी समझने की कोशिश कर रही है। प्रदेश महामंत्री और चुनाव आयोग से संबंधित कार्यों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया है, उसका दायरा व्यापक है। इसे समझने की जरूरत है क्योंकि यह अन्य पिछड़ा वर्ग के हित को प्रभावित करता है। हम अध्ययन कर रहे हैं। कांग्रेस का पंचायत चुनाव को लेकर रुख स्पष्ट है कि हम जनता के बीच जाएंगे और अपनी बात रखेंगे।
भाजपा ने घोषित की पंचायत चुनाव संचालन समिति
पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी है। पार्टी की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार को समिति का संयोजक बनाया गया है।
समिति में रणवीर सिंह रावत, हरिशंकर खटीक, भगवानदास सबनानी, शरदेन्दु तिवारी, चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, कांत देव सिंह, जीतू जिराती, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, कमल पटेल, अरविन्द भदौरिया, गोविन्द सिंह राजपूत, भारत सिंह कुशवाहा, रामखेलावन पटेल, बंशीलाल गुर्जर, आशीष दुबे, ललिता यादव, उदय प्रताप सिंह, संपतिया उइके, ज्ञानेश्वर पाटिल, रामपाल सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, जालम सिंह पटेल, संजय पाठक, पारस जैन, यशपालसिंह सिसौदिया, रामेश्वर शर्मा, विजय पाल सिंह, नागर सिंह चौहान, पर्वतलाल अहिरवार, दर्शन सिंह चौधरी, तोरण सिंह दांगी, मालती मोहन पटेल, हमीर पटेल, मिथलेश प्यासी एवं नरेन्द्र सिंह राजपूत को सदस्य बनाया गया है।
- #MP Panchyat Elections
- #Madhya Pradesh Panchayat Election 2021
- #MP Panchayat Chunav 2021
- #MP Panchayat Elections 2021
- #Panchayat Elections in Madhya Pradesh
- #MP Sarpanch Election 2021
- #MP Sarpanch Election 2021
- #Janpad Panchayat Elections 2021
- #Jila Panchayat Elections 2021
- #MP Panchayat Chunav
- #Madhya Pradesh Panchayat Chunav
- #Madhya Pradesh Gram Panchayat Chunav
- #MP Sarpanch Chunav Date 2021
- #MP Panchayat Election
- #मध्य प्रदेश पंचायत च
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा .
Team Digital Education Portal
शैक्षणिक समाचारों एवं सरकारी नौकरी की ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए फॉलो करें |
||
---|---|---|
Follow Us on Telegram @digitaleducationportal @govtnaukary |
Follow Us on Facebook @digitaleducationportal @10th12thPassGovenmentJobIndia |
Follow Us on Whatsapp @DigiEduPortal @govtjobalert |
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.