Madhya Pradesh Police: भोपाल (digital Education Portal)। नवंबर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विभागों ने तबादलों की सूची तैयार करना प्रारंभ कर दिया है। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस महानिरीक्षक से लेकर उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की सूची बनाई है, जिसे गृह विभाग द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा।
वहीं, अब सामान्य प्रशासन विभाग सूची तैयार करेगा। इसमें कलेक्टर, अतिरिक्त, संयुक्त, उप कलेक्टर के साथ अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल रहेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार विभागों को 31 जुलाई के पहले तबादले करने होंगे।
आयोग ने पुलिस महानिरीक्षक से लेकर उप निरीक्षक, कलेक्टर से लेकर नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों के तबादले करने के लिए कहा है। इसमें वे अधिकारी ही शामिल होंगे, जो गृह जिले में पदस्थ हैं या फिर उन्हें एक स्थान पर पदस्थ रहते तीन वर्ष हो चुके हैं।
इसमें वे अधिकारी भी शामिल होंगे, जिन्हें चुनाव आयोग पूर्व में दंडित कर चुका है या जिनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण चल रहे हैं। इस आधार पर पुलिस मुख्यालय ने तैयारी कर ली है तो सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों को सूची बनाने के लिए कहा है।
कलेक्टर में दतिया के संजय कुमार, निवाड़ी संजय कुमार मिश्रा और टीकमगढ़ के सुभाष कुमार द्विवेदी के तीन वर्ष हो चुके हैं। इसके अलावा कुछ कलेक्टरों के एक जनवरी 2024 को तीन वर्ष पूरे होने में एक-दो माह ही बचेंगे। इनके संबंध में आयोग अलग से निर्णय लेगा। जिला और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदले जाएंगे।
# Madhya Pradesh Police
# Madhya Pradesh Police transfer
# mp news
# madhya pradesh news
# mp police Headquarters
# mp election 2023
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
Follow Us On Google News – Digital Education PortalMadhya Pradesh Police: तबादलों के लिए मप्र पुलिस मुख्यालय ने तैयार की सूची जानिये कौन होंगे प्रभावित Digital Education Portal 8
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा|
🌟 Mp Breaking Update रसोइया मानदेय वृद्धि 2023🌟 मध्य प्रदेश के स्कूलों में रोटी बनाने वाले रसोइयों के मानदेय में हुई ₹2000 प्रति माह की वृद्धि, मध्य प्रदेश शासन ने जारी किए आदेश
2 weeks ago
👉मध्यप्रदेश अतिथि विद्वान भर्ती 2023 : कालेजों में अतिथि विद्वानों की नियुक्ति के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू,25 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया
August 6, 2023
Mp Ruk Jana Nahi Part 2 Exam 2023 Form Date : रुक जाना नहीं पार्ट 2 का फॉर्म कब से भरेगा, यहां से देखें एग्जाम डेट » Digital Education Portal
July 7, 2023
🌟 Madhya Pradesh Police Bharti 2023 🌟: Mp Job Alert अगस्त में शुरू होगी 500 उप निरीक्षकों की भर्ती, नियमावली तैयार कर रहा मुख्यालय Digital Education Portal
July 4, 2023
🌟संविदा कर्मचारी Breaking News🌟 संविदा कर्मचारियों के लिए खुश खबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया यह बड़ा ऐलान : नियमित कर्मचारियों के वेतन भत्तो के साथ आंदोलन के दौरान काटे गए वेतन तथा दर्ज किए मामले होंगे वापस
One Comment