भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश में अब खुलने वाले शासकीय मेडिकल कालेजों में चिकित्सा शिक्षकों के पदोन्नति के पदों पर भी सीधी भर्ती होगी। कालेज खुलने के पांच वर्ष तक यह व्यवस्था रहेगी। इसमें सह प्राध्यापक और प्राध्यापक के पद शामिल हैं। नियम बनाने की वजह यह है कि इन पदों को पदोन्नति से भरना मुश्किल होगा। दरअसल, प्रदेश के मौजूदा सभी 13 सरकारी कालेज स्वशासी हैं।
पदोन्नति के बाद भी यहां के चिकित्सा शिक्षकों को नए कालेजों में नहीं भेजा जा सकता। ऐसे में नए कालेजों में इन पदों को भरने के लिए सीधी भर्ती का नियम बनाने की आवश्यकता पड़ी। हाल ही में कैबिनेट से सभी नए कालेजों को स्वशासी की जगह सरकार के नियंत्रण में रखने का निर्णय लिया गया है।
दरअसल, वर्तमान स्वशासी कालेजों में भी पहले सह प्राध्यापक और प्राध्यापक के पदों पर सीधी भर्ती का प्रविधान नहीं था। वर्ष 2018 में पदोन्नति से सीधी भर्ती का नियम बनाया गया। नए खुलने जा रहे कालेज शासन के अधीन होंगे, इसलिए वहां यह नियम लागू नहीं होंगे।
उधर, पूर्व में सरकारी कालेजों के लिए बने नियमों में सहायक प्राध्यापक छोड़ बाकी पदों पर सीधी भर्ती का नियम नहीं था। इस कारण अब इसमें संशोधन कर नई व्यवस्था की गई है। इससे मध्य प्रदेश या दूसरे राज्यों के निजी और सरकारी कालेजों के फैकल्टी प्रदेश के कालेजों में आ सकेंगे। इससे कालेजों को मान्यता मिलने के साथ ही रोगियों के उपचार में भी सुविधा हो जाएगी।
नए कालेजों में फैकल्टी के पदों पर पूर्ति के लिए यह व्यवस्था की गई है। आगामी पांच वर्ष में एक दर्जन से ज्यादा मेडिकल कालेज खोले जाने हैं। ऐसे में फैकल्टी की कमी से इनकी मान्यता पर कोई संकट नहीं आए, इसलिए यह व्यवस्था की गई है।
विश्वास सारंग, चिकित्सा शिक्षा मंत्री।
# Madhya Pradesh
# Medical Colleges in Madhya Pradesh
# MBBS Seat in MP
# MP Medical College News
# MP News
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥
अगर आप को डिजिटल एजुकेशन पोर्टल द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शिक्षकों के साथ शेयर करने का कष्ट करें|
Follow Us On Google News – Digital Education Portal
हमारे द्वारा प्रकाशित समस्त प्रकार के रोजगार एवं अन्य खबरें संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जाती है। कृपया किसी प्रकार के रोजगार या खबर की सत्यता की जांच के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट विजिट करें | अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी शेयर न करे ! किसी भी रोजगार के लिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं ! डिजिटल एजुकेशन पोर्टल किसी भी खबर या रोजगार के लिए जवाबदेह नहीं होगा|
🌟 Mp Breaking Update रसोइया मानदेय वृद्धि 2023🌟 मध्य प्रदेश के स्कूलों में रोटी बनाने वाले रसोइयों के मानदेय में हुई ₹2000 प्रति माह की वृद्धि, मध्य प्रदेश शासन ने जारी किए आदेश
2 weeks ago
👉मध्यप्रदेश अतिथि विद्वान भर्ती 2023 : कालेजों में अतिथि विद्वानों की नियुक्ति के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू,25 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया
August 6, 2023
Mp Ruk Jana Nahi Part 2 Exam 2023 Form Date : रुक जाना नहीं पार्ट 2 का फॉर्म कब से भरेगा, यहां से देखें एग्जाम डेट » Digital Education Portal
July 7, 2023
🌟 Madhya Pradesh Police Bharti 2023 🌟: Mp Job Alert अगस्त में शुरू होगी 500 उप निरीक्षकों की भर्ती, नियमावली तैयार कर रहा मुख्यालय Digital Education Portal
July 4, 2023
🌟संविदा कर्मचारी Breaking News🌟 संविदा कर्मचारियों के लिए खुश खबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया यह बड़ा ऐलान : नियमित कर्मचारियों के वेतन भत्तो के साथ आंदोलन के दौरान काटे गए वेतन तथा दर्ज किए मामले होंगे वापस