शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में कक्षा 4 के छात्रों के लिए 15 April का मैसेज
प्रिय कक्षा 4 के छात्रों! ☺️
क्या आप विद्यालय नहीं जा पाने के कारण अपनी पढाई नहीं कर पा रहे हैं?🙊
अगर ऐसा है तो अब चिंता की कोई बात नहीं है!
मध्य प्रदेश सरकार के DigiLEP कार्यक्रम के द्वारा अब आपको प्रतिदिन कुछ रोचक विडियो उपलब्ध कराये जायेंगे, जिन्हें देखकर आप अपने घर पर रहकर भी पढ़ाई कर सकते हैं I🕺🏻📕🕺🏻
आज से प्रतिदिन सुबह 10 बजे आपके माता-पिता/ परिजनों के व्हाट्सएप पर कुछ सन्देश (वीडियो और गतिविधियों के सेट/लिंक) भेजे जायेंगे, जो आपको घर पर रहकर भी पढाई करने में मदद करेंगे । 🏚️
प्रिय परिजन, आप से अनुरोध है की हर रोज़ कुछ समय के लिए अपने बच्चे को आपके व्हाट्सप्प द्वारा पढ़ने का मौका दे, और यह सुनिश्चत करे की बच्चे हर रोज़ शिक्षा सामग्री का सेवन कर रहे है।
चले मिल कर कोरोना को हराये! अब पढ़ाई नहीं रुकेगी ! 🎊🎊
आज हम अंग्रेज़ी पढ़ेंगे और कुछ नए शब्द सीखकर हम अपने शब्द-संग्रह में सुधार करेंगे :
वीडियो 1 : हम सीखेंगे कि कुछ सामान्य वस्तुओं और गतिविधियों को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है।
वीडियो 2 : हम सीखेंगे कि हम जिन मौसमी चीजों और जरूरतों को उपयोग में लाते हैं उनको अंग्रेजी में क्या कहा जाता है।
वीडियो 3 : हम कुछ खेलों के नाम सीखेंगे।
वीडियो 4 : हम कहीं आने-जाने के कुछ साधनों के नाम सीखेंगे।
वीडियो 5 : हम कुछ ऐसी चीजों के नाम सीखेंगे जिन्हें हम रोज देखते और उपयोग में लाते हैं।
वीडियो 6 : हम देखेंगे कि अपनी कक्षा की कुछ चीजों को क्या कहा जाता है।
वीडियो 7 : अपने घर की चीजों को क्या कहा जाता है? (उन्हें हम इस वीडियो में देखेंगे)
हैपी लर्निंग!
नीचे दिए गए लिंक को दबाये और फॉर्म भर कर बताये की आज का शिक्षा सेट आपको कैसा लगा:
https://docs.google.com/forms/d/1W4Y1iyerPjzn1IrlrHgj37tLeAYtCZ6dcQF4k0k1Q6o/edit?usp=sharing_eip&ts=5e9468e6
धन्यवाद
Discover more from Digital Education Portal
Subscribe to get the latest posts to your email.