Notice: Undefined index: HTTP_ACCEPT_LANGUAGE in /home/educationportal.org.in/public_html/index.php on line 4

Notice: Undefined index: HTTP_ACCEPT_LANGUAGE in /home/educationportal.org.in/public_html/wp-blog-header.php on line 4
मध्य प्रदेश सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट शेयर करने पर, एडमिन सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Mp news

मध्य प्रदेश सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट शेयर करने पर, एडमिन सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के विवादित पोस्ट डालने वालों के खलाफ पुलिस की साइबर सेल निगरानी कर रही है। कलेक्टर ने सोशल मीडिया पर धारा 144 लागू कर रखी। इसके बावजूद लोग विवादित पोस्ट करने के शेयर कर रहे हैं। इसी तरह के एक मामले में मनासा पुलिस ने ग्रुप ने एडमिन सहित 6 लोगों के खलाफ केस दर्ज किया है।

नगर परिषद के व्हाट्सएप ग्रुप पर विवादित वीडियो शेयर करने पर कार्रवाई

नगर परिषद के स्वच्छ भारत अभियान ग्रुप में विवादित वीडियो शेयर किया। जिसको ग्रुप के अन्य सदस्यों ने दूसरे ग्रुप में शेयर कर दिया।

इसकी शिकायत मिलने पर टीआई केएल दांगी ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल संज्ञान लेते हुए ग्रुप एडमिन राजा पिता प्रताप विवादित वीडियो कुशवाह, डालने वाले उमेश दर्जी तथा वीडियो को शेयर करने वाले अजय पिता परसराम कुशवाह, नीलेश पिता लक्ष्मण कुशवाह, नरेंद्र पिता श्यामलाल कुशवाह, कविंद्र पिता ओम प्रकाश कुशवाह तथा बंटी पिता ओंकारलाल कुशवाह सभी निवासी काछी मोहल्ला के खिलाफ धारा 188 में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।

ग्रुप एडमिनों को भी बनाया आरोपी…

मनासा थाना पुलिस ने जिला लाईक करने, कमेंटस करने पर प्रतिबंध दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन कर लगाया गया है। किसी भी वर्ग, धर्म, व्हाट्स एप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट संप्रदाय, जाति, आदि पर आपत्तिजनक डालने वाले सहित छह ग्रुप एडमिन को पोस्ट करने, लाईक करने, कमेंटस करने भी आरोपी बनाते हुए सभी के विरूद्ध पर नीमच पुलिस द्वारा लगातार निगाह प्रकरण दर्ज किया है।

बताया गया है कि नीमच जिला दण्डाधिकारी द्वारा 13 अप्रैल 22 से धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट शेयर करने, लाईक करने, कमेंटस करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। किसी भी वर्ग, धर्म, संप्रदाय, जाति, आदि पर आपत्तिजनक पोस्ट करने, लाईक करने, कमेंटस करने पर नीमच पुलिस द्वारा लगातार निगाह रखी जा रही है।

नीमच पुलिस ने सभी वाट्सएप ग्रुप एडमिन उसके सदस्यों तथा फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम चलाने वाले सभी लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी सोशल मीडिया पर विवादित व आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड, शेयर, लाइक या कमेंट्स नहीं करें।

Join whatsapp for latest update

Join telegram
Show More

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Digital Education Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Please Close Ad Blocker

हमारी साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें लगता है कि आप विज्ञापन रोकने वाला सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं. कृपया इसे बंद करें|